नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7000619700 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिलाओं ने ठाना है शत-प्रतिशत मतदान कराना है“, बिहान महिला समूह ने रैली निकालकर दिया मतदान जरूर करने का संदेश – अम्बिकावाणी

अम्बिकावाणी

Latest Online Breaking News

महिलाओं ने ठाना है शत-प्रतिशत मतदान कराना है“, बिहान महिला समूह ने रैली निकालकर दिया मतदान जरूर करने का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अम्बिकापुर /   अंबिकापुर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के प्रति जागरूक करने में बिहान महिला समूह भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। बिहान महिला समूह ने शहर के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। गौरतलब है कि स्वीप गतिविधियों के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बिहान महिला समूह ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में रैली निकाली। बिहान समूह की महिलाओं ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य बना लिया है। निर्वाचन गतिविधियों में वे सम्मिलित होकर लोकतंत्र के पर्व और देश के गर्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। अम्बिकापुर विकासखंड में बिहान समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता स्वीप अंतर्गत सामूहिक मतदाता शपथ ली। इसके साथ ही शहर की गलियों में “हम सब ने ये ठाना है बोट देहे जाना है“ का नारा लगाया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा हैं। बिहान महिला समूह की पीआरपी सपना इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे रही हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now