नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7000619700 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्राकृतिक आपदा में जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख की राशि स्वीकृत – अम्बिकावाणी

अम्बिकावाणी

Latest Online Breaking News

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख की राशि स्वीकृत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
जशपुरनगर /कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील, उप तहसील बागबहार अंतर्गत ग्राम सुरंगपानी निवासी अजीत मुण्डार का डबरी के पानी में डूबने से 10 फरवरी 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सुक्रीता मुण्डार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
          इसी प्रकार ग्राम काडरो निवासी जंगी केरकेट्टा का कुआं के पानी में डूबने से 04 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी फुलमनी, ग्राम पेमला निवासी सनरखन का डबरी के पानी में डुबने से 25 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के पत्नी मंगनी बाई एवं ग्राम पेमला निवासी सनियारों पैंकरा का कुआं के पानी में डुबने से 17 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति शत्रुघन हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now