नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7000619700 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने किया डीपाडीह पुरातात्विक स्थल का अवलोकन………… धरोहर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण के लिए दिए आवश्यक निर्देश – अम्बिकावाणी

अम्बिकावाणी

Latest Online Breaking News

कलेक्टर ने किया डीपाडीह पुरातात्विक स्थल का अवलोकन………… धरोहर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण के लिए दिए आवश्यक निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक बाजपेयी ने ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल सामत सरना, डीपाडीह का अवलोकन किया। कलेक्टर ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि स्थल के समुचित विकास हेतु समन्वित एवं बेहतर कार्य दीर्घकालिक योजना बनाई जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने मंदिर परिसर, प्राचीन मूर्तियों, स्थापत्य अवशेषों, शिलालेखों और प्राकृतिक भू-भागों का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर की सफाई, आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि पुरातात्विक अवशेषों को नुकसान से बचाने हेतु प्राकृतिक अवरोधों को हटाया जाए। कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यहां अनेक संभावनाएं है। सामंत सरना एक पुरातात्विक एवं धार्मिक स्थल है। साथ ही यह स्थानीय लोगों के लिए आजीविका का केंद्र भी बन सकता है। इसके लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इस दौरान उन्होंने रानी तालाब के सौंदर्यीकरण की बात भी कही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now