Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरगुजा मे ठंड से एक व्यक्ति की मौत…अंबिकापुर में पारा 5 डिग्री

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / उत्तर छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। 9 दिसंबर की रात यहां खुले में सोए एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। सरगुजा संभाग के पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर गया है। संभाग के सोनहत और सामरीपाट में गुरुवार को भी पाले पड़े। मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री दर्ज किया गया है।
उत्तरी सर्द हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आसमान पूरी तरह से साफ होने के कारण हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। पाट से लेकर मैदानी इलाकों पर कभी-कभी पाले पड़ने की स्थिति भी बन रही है।
गुरुवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पूर्व बुधवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री दर्ज किया गया था। संभाग के पाट इलाकों में मैनपाट, सामरीपाट और सोनहत क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री रहा। सामरी पाट में भी गुरुवार को पाले पड़े दिखे। दोनों पाटों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से भी नीचे गिर गया है।

सरगुजा संभाग में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में भी रिकार्ड ठंड पड़ रही है। दिसंबर महीने में कड़ाके की ठंड ने नया रिकार्ड बनाया है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान औसत से करीब 4.5 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई है। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने कहा कि शीतलहरों का असर आगामी दिनों में भी दिखेगा। सरगुजा में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है। शीतलहरों के कारण पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके कारण शाम ढलते ही सड़कें सूनी होने लगी हैं। अंबिकापुर में नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की भी व्यवस्था की गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डॉक्टरों ने ठंड से बचने की सलाह दी है।

Advertisement Box

खुले में सोए व्यक्ति का शव मिला

अंबिकापुर के पुराने बस स्टैंड में एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसका शरीर अकड़ गया है। उसकी ठंड लगने से मौत की आशंका है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मंगलवार को वह पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचा था। संभवतः वह मांगकर खाता था। उसके पास पर्याप्त कपड़े नहीं थे। उक्त व्यक्ति खुले में सो गया था। मंगलवार शाम उसे लोगों ने पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि युवक की मौत ठंड लगने के कारण हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp