Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तनाव मुक्त होकर मरीजों की सेवा करें : मेडिकल कॉलेज में ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ पर विशेष आयोजन….आर्ट ऑफ लिविंग के मार्गदर्शन सत्र में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने सीखे मानसिक संतुलन के सूत्र

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर । राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंध चिकित्सालय, अंबिकापुर में शनिवार को “स्ट्रेस मैनेजमेंट स्किल्स” विषय पर विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। सीएनई सेल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग टीम ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने की व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी दी।

मेडिसिन लेक्चर हॉल में आयोजित यह सत्र दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक चला, जिसमें चिकित्सा शिक्षक, डॉक्टर, नर्सिंग छात्र-छात्राएं, नर्सिंग स्टाफ एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को तनावपूर्ण कार्य वातावरण में मानसिक रूप से संतुलित और सकारात्मक बनाए रखने के उपायों से अवगत कराना था।

Advertisement Box

आर्ट ऑफ लिविंग के मास्टर ट्रेनर एवं स्टेट टीचर कोऑर्डिनेटर संजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण के दौरान तनाव कम करने, मानसिक शांति बनाए रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने के विभिन्न उपाय बताए। उन्होंने व्यस्त दिनचर्या और लगातार दबाव के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए सरल योग, श्वास तकनीक और ध्यान अभ्यास का महत्व समझाया।

प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और कार्यक्षमता सुधारने के व्यावहारिक अभ्यास भी कराए गए। प्रशिक्षक ने बताया कि तनावमुक्त मन ही बेहतर निर्णय लेने और मरीजों की संवेदनशील सेवा देने में सहायक होता है।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.सी. आर्या, सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ. अर्पण सिंह चौहान, डॉ. संतु बाघ, प्रशासनिक अधिकारी सुश्री पूर्णिमा केशरवानी तथा डायटीशियन श्रीमती सुमन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीन डॉ. अविनाश मेश्राम एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.सी. आर्या ने कर्मचारियों को तनावमुक्त होकर मरीजों की बेहतर और संवेदनशील सेवा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना मरीजों का उपचार।

अधिकारियों ने आर्ट ऑफ लिविंग टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी कर्मचारियों के हित और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

सीएनई सेल के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के सफल संचालन में अध्यक्ष सुश्री दीपिका तिर्की, सदस्य सचिव सुश्री प्रिया परीडा, सदस्य सुश्री संगीता सिंह एवं अन्य नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक संजय अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

माटीपुत्र अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10.15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर रचा नया राष्ट्रीय इतिहास जशपुर की गलियों से कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुँचा छत्तीसगढ़ का गौरव, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

तनाव मुक्त होकर मरीजों की सेवा करें : मेडिकल कॉलेज में ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ पर विशेष आयोजन….आर्ट ऑफ लिविंग के मार्गदर्शन सत्र में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने सीखे मानसिक संतुलन के सूत्र

WhatsApp