Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
घटनास्थल पर ही होगी त्वरित वैज्ञानिक जांच, कानून व्यवस्था को तकनीक से सशक्त बनाने की अभिनव पहल

अम्बिकापुर /  प्रदेश में आधुनिक कानून व्यवस्था और वैज्ञानिक अपराध अनुसंधान को नई मजबूती प्रदान करते हुए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर पुलिस ग्राउंड में अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार तकनीक आधारित सुशासन और सुदृढ़ कानून व्यवस्था के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मोबाइल फॉरेंसिक वैन की शुरुआत अपराध अनुसंधान प्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक जांच संभव होगी और अपराधों की जांच पहले से अधिक सटीक, तेज एवं विश्वसनीय बन सकेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन पुलिस विभाग के लिए चलती-फिरती वैज्ञानिक प्रयोगशाला की तरह कार्य करेगी। इससे साक्ष्य संग्रहण, संरक्षण और प्रारंभिक परीक्षण तुरंत घटनास्थल पर ही किया जा सकेगा, जिससे जांच में लगने वाला समय कम होगा तथा साक्ष्यों के नष्ट या दूषित होने की संभावना भी घटेगी।

अपराध अनुसंधान में आएगा बड़ा बदलाव
मोबाइल फॉरेंसिक वैन के संचालन से अपराध जांच प्रणाली को नई गति मिलेगी। अब पुलिस को प्राथमिक वैज्ञानिक परीक्षण के लिए लंबी प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। घटनास्थल पर ही डिजिटल दस्तावेजीकरण, फोटोग्राफी, फिंगरप्रिंट परीक्षण और अन्य तकनीकी जांच संभव हो सकेगी। इससे गंभीर अपराधों की जांच अधिक प्रभावी होगी और न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार वैज्ञानिक साक्ष्य किसी भी अपराध की जांच में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई बार घटनास्थल से साक्ष्य प्रयोगशाला तक पहुंचाने में देरी होने के कारण उनकी गुणवत्ता प्रभावित हो जाती थी। मोबाइल फॉरेंसिक वैन इस चुनौती का प्रभावी समाधान साबित होगी।

Advertisement Box

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है मोबाइल फॉरेंसिक वैन
यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों और तकनीकों से सुसज्जित है। इसमें घटनास्थल संरक्षण किट, साक्ष्य संग्रहण एवं सीलिंग उपकरण, फिंगरप्रिंट डिटेक्शन सिस्टम, नारकोटिक्स परीक्षण किट, डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट सिस्टम, हाई रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी उपकरण, बुलेट होल स्क्रीनिंग एवं बैलिस्टिक जांच किट तथा गनशॉट रेजिड्यू परीक्षण किट जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त वैन में कंप्यूटर आधारित डेटा विश्लेषण प्रणाली, डिजिटल रिकॉर्डिंग व्यवस्था और सुरक्षित साक्ष्य संरक्षण सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे हत्या, सड़क दुर्घटना, साइबर अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अन्य गंभीर मामलों में मौके पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक विश्लेषण संभव हो सकेगा।

साक्ष्य आधारित न्याय प्रणाली को मिलेगा नया बल
राज्य सरकार का उद्देश्य अपराध अनुसंधान को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना तथा न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को बढ़ावा मिलेगा, जिससे दोषियों के खिलाफ मजबूत प्रमाण प्रस्तुत किए जा सकेंगे और निर्दोष लोगों को अनावश्यक परेशानियों से भी राहत मिलेगी। यह प्रदेश में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों के मन में सुरक्षा और न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी।

तकनीक आधारित सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मोबाइल फॉरेंसिक वैन की शुरुआत प्रदेश में तकनीक आधारित सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्य सरकार लगातार पुलिस और प्रशासनिक तंत्र को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बना रही है, ताकि नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

माटीपुत्र अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10.15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर रचा नया राष्ट्रीय इतिहास जशपुर की गलियों से कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुँचा छत्तीसगढ़ का गौरव, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

तनाव मुक्त होकर मरीजों की सेवा करें : मेडिकल कॉलेज में ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ पर विशेष आयोजन….आर्ट ऑफ लिविंग के मार्गदर्शन सत्र में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने सीखे मानसिक संतुलन के सूत्र

WhatsApp