Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर में दबंगई: 10वीं के छात्र को बाइक पर अगवा कर पीटा, कॉलेज ग्राउंड में बरसाए लाठी-डंडे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

दोस्त के साथ घर के पास खड़ा था छात्र, तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर मारपीट का आरोप; बचाव करने आए साथी को भी पीटा

अंबिकापुर। शहर के नमनाकला क्षेत्र में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि तेज रफ्तार से बाइक चलाने और मोहल्ले में उत्पात मचाने से मना करने पर कुछ युवकों ने छात्र का अपहरण कर लिया और उसे पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

Advertisement Box

तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करना पड़ा भारी

जानकारी के अनुसार, शहर के एक शासकीय स्कूल में पढ़ने वाला 10वीं का छात्र 22 अक्टूबर की शाम अपने एक साथी के साथ घर के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवक मोहल्ले में पटाखे फोड़ते हुए तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। उनकी बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे तेज आवाज हो रही थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, संबंधित युवक आए दिन मोहल्ले में उत्पात मचाते हैं। तेज रफ्तार से वाहन चलाना और राहगीरों से गाली-गलौज करना भी उनकी आदत बन गई है।

बताया जा रहा है कि छात्र ने युवकों को समझाते हुए कहा कि वे बाइक धीरे चलाएं, क्योंकि इससे दुर्घटना हो सकती है। आरोप है कि छात्र की यह बात सुनकर युवक नाराज हो गए और उसे जबरन पकड़कर बाइक के बीच में बैठा लिया। इसके बाद वे उसे पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड ले गए।

कॉलेज ग्राउंड में लाठी-डंडों से पीटा

आरोप है कि कॉलेज ग्राउंड पहुंचने के बाद युवकों ने छात्र के साथ हाथ-मुक्कों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान छात्र का दोस्त भी वहां मौजूद था। जब उसने अपने साथी को बचाने और वहां से ले जाने की कोशिश की, तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की।

घटनाक्रम के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया छात्र

मारपीट में गंभीर रूप से घायल छात्र को स्वजन ने तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल युवक नाबालिग हो सकते हैं। आरोप है कि उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। हालांकि, उनकी उम्र की पुष्टि दस्तावेजों की जांच के बाद ही हो सकेगी।

शिकायत के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान और उम्र की पुष्टि करने के साथ मामले की जांच में जुटी है।

क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों से लोग परेशान

नमनाकला क्षेत्र के स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि पुलिस को कई बार सूचना देने के बावजूद नियमित और प्रभावी गश्त नहीं होने से ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मोहल्लों में समूह बनाकर मारपीट की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

इस घटना ने शहर में किशोरों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp