बिश्रामपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिक्षिका और उसके बेटे की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जयनगर और बिश्रामपुर क्षेत्र से जुड़े इस दोहरे हत्या
कांड के आरोपी परवेश कुमार उर्फ प्रवेश कुमार की पत्नी सरिता ने अपने पति से सारे रिश्ते तोड़ने का ऐलान करते हुए अपना सिंदूर मिटा दिया। वह मीडियाकर्मियों के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी और आरोपी पति के लिए फांसी की मांग की।
पति पर जताई अपनी हत्या की आशंका
सरिता ने आशंका जताई कि उसके पति का अगला निशाना वह खुद हो सकती थी। उसके मुताबिक, घटना से करीब 15 दिन पहले ही पति ने उसकी इच्छा के बिना एक करोड़ रुपये का बीमा कराया था। इस बात को लेकर उसने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की।
आरोपी पति के लिए मांगी फांसी
मां और बेटे की हत्या की घटना से आहत सरिता ने अपने पति के कृत्य की निंदा करते हुए उसके लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। रोते हुए उसने कहा कि अगर पति को उसकी हत्या ही करनी थी, तो उसे भी मार देता।










