नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7000619700 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अकाल अकादमी बडू साहब के छात्रों द्वारा शब्द कीर्तन एवं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन – अम्बिकावाणी

अम्बिकावाणी

Latest Online Breaking News

अकाल अकादमी बडू साहब के छात्रों द्वारा शब्द कीर्तन एवं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अम्बिकापुर।17 अक्टूबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अंबिकापुर में अकाल अकादमी बडू साहब बोर्डिंग स्कूल की छात्राओं के द्वारा परंपरागत तांती साजों के द्वारा विभिन्न रागों में गुरु वाणी का शब्द कीर्तन कर उपस्थित साथ संगत को निहाल किया गया। अंबिकापुर की संगत के लिए नूतन एवं अनोखा अनुभव था। गुरबाणी गायन की यह शैली संतो के हृदय में गहरा प्रभाव छोड़ गई। इसके अलावा स्कूल के स्टाफ के द्वारा बडू साहब बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई के आलावा छात्रों को खेलकूद मार्शल आर्ट और संगीत की शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई। यह संस्थान सीबीएसई कैंब्रिज आईबी आदि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से संबंध है। संध्या 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक बच्चों को गुरमत कैंप लगाकर गुरुओं के द्वारा बताई गई शिक्षा दी गई और सड़क में आकस्मिक तौर पर सामाजिक तत्वों से गिर जाने पर स्वयं की रक्षा कैसे की जाए उसके बारे में भी जानकारी दी गई। यह जानकारी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह सोढ़ी एवं जगदीप सिंह छाबड़ा रिंकू ने दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now