प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जशपुरनगर / कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम हर्री निवासी बेलसन राम का कुआं के पानी में डूबने से 10 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी हीरामुनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार मनोरा तहसील के ग्राम कारादारी निवासी पविता बाई का कुआं के पानी में डूबने से 31 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता प्रदीप हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
