07 वर्षों से नारी निकेतन में निवासरत शांतिदेवी मिली अपने परिवार से, मूकबधिरता के कारण नहीं हो सकी थी पहचान
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अम्बिकापुर / नारी निकेतन अम्बिकापुर की अधीक्षिका ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग सरगुजा द्वारा संचालित संस्था नारी निकेतन में विगत सात वर्षों से निवासरत मूकबधिर महिला शान्ति देवी निवासी ग्राम जामटोली जिला रांची (झारखण्ड) का पुनर्वास किया गया। उक्त महिला झारखण्ड के जंगलों में पालतु पशुओं को चराने का कार्य करती थी। 2017 में जंगलों से भटक कर छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गई। मूकबधिर होने के कारण अपना निवास स्थल एवं अन्य कोई भी जानकारी देने में असमर्थ थी, परिणामस्वरूप जशपुर सखी सेंटर द्वारा इस महिला को नारी निकेतन सरगुजा में स्थानांतरित कर दिया गया। संस्था द्वारा काफी प्रयास करने पर भी उक्त महिला के निवास स्थान का पता नहीं चल पाया ।
उन्होंने बताया कि मार्च 2024 में महिला दिवस के आयोजन के अवसर पर जशपुर पुलिस द्वारा एक महिला को नारी निकेतन में लाया गया। संयोगवश यह महिला शान्ति की रिश्तेदार निकली। इस प्रकार 07 वर्ष बाद शान्ति की पहचान और उसके निवास स्थान की जानकारी मिल पाई। झारखण्ड पुलिस की सहायता से निवास स्थल प्रमाणित होने उपरान्त शान्ति के भाई एवं उसकी बिटिया की पहचान हो गई और शान्ति सहित उसकी रिश्तेदार को अपने घर भेजा जा सका। इस प्रकार शान्ति को अपने घर वालों का सानिध्य 07 वर्ष बाद पुनः मिल पाया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
