प्राकृतिक आपदा में जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख की राशि स्वीकृत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जशपुरनगर /कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील, उप तहसील बागबहार अंतर्गत ग्राम सुरंगपानी निवासी अजीत मुण्डार का डबरी के पानी में डूबने से 10 फरवरी 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सुक्रीता मुण्डार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार ग्राम काडरो निवासी जंगी केरकेट्टा का कुआं के पानी में डूबने से 04 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी फुलमनी, ग्राम पेमला निवासी सनरखन का डबरी के पानी में डुबने से 25 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के पत्नी मंगनी बाई एवं ग्राम पेमला निवासी सनियारों पैंकरा का कुआं के पानी में डुबने से 17 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति शत्रुघन हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
