नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7000619700 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संविधान बचाओ यात्रा में बलरामपुर पहुंचीं कांग्रेस प्रभारी जरिता लेथ फ्लांग – अम्बिकावाणी

अम्बिकावाणी

Latest Online Breaking News

संविधान बचाओ यात्रा में बलरामपुर पहुंचीं कांग्रेस प्रभारी जरिता लेथ फ्लांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर ।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी। जरिता लेथ फ्लांग  बलरामपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने संविधान बचाओ यात्रा के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ – पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। यह पदयात्रा कांग्रेस जिला कार्यालय से शुरू होकर पुराने कलेक्ट्रेट चौक तक निकाली गई। यात्रा में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता  शामिल हुए। हाथों में झंडे और संविधान बचाओ के नारों के साथ मार्च करते कार्यकर्ताओं ने जनसमर्थन  जुटाया। पदयात्रा के बाद सभा को संबोधित करते हुए जरिता लेथ फ्लांग ने कहा कि भाजपा सरकार रोज नए फैसलों से संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है। हम इस अन्याय के खिलाफ जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक गतिविधि नहीं, संविधान की रक्षा और लोकतंत्र के संरक्षण के लिए जनआंदोलन है।

डोर-टू-डोर  संपर्क अभियान भी जारी

फ्लांग ने बताया कि यह अभियान राज्य, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर चलाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें संविधान के महत्व को समझा रहे हैं। पदयात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। मार्च के दौरान रास्ते भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ, लोकतंत्र जिंदा रखो जैसे नारों से माहौल को गर्माए रखा। यात्रा में उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस के इस अभियान को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You May Have Missed