Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 30 मार्च से शुरू होगी दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   उत्तर छत्तीसगढ़ की एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 30 मार्च से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सेवा के शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लेने आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर द्वारा तैयारियों का अवलोकन
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने एयरपोर्ट टर्मिनल, रनवे, सुरक्षा जांच क्षेत्र और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उड़ानों के प्रारंभ होने से पूर्व सभी तकनीकी और प्रबंधकीय औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु एयरपोर्ट तक पहुंच मार्ग और पार्किंग व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

एलायंस एयर का फ्लाइट शेड्यूल (सप्ताह में 4 दिन)
विमानन कंपनी एलायंस एयर द्वारा इन उड़ानों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभ हो चुकी है।

दिल्ली रूट (सोमवार और बुधवार)
सोमवार (फ्लाइट नं. 91613) दिल्ली से बिलासपुर होते हुए सुबह 11ः35 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 12ः00 बजे अंबिकापुर से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

बुधवार (फ्लाइट नं. 91614) दिल्ली से सुबह 10ः25 बजे अंबिकापुर आगमन और दोपहर 12ः00 बजे बिलासपुर होते हुए दिल्ली प्रस्थान।

कोलकाता रूट (गुरुवार और शनिवार)
शनिवार (फ्लाइट नं. 91763) कोलकाता से बिलासपुर होते हुए सुबह 10ः00 बजे अंबिकापुर आगमन और 10ः25 बजे सीधे कोलकाता प्रस्थान।

गुरुवार (फ्लाइट नं. 91765)ः कोलकाता से सुबह 08ः50 बजे अंबिकापुर आगमन और 09ः15 बजे बिलासपुर होते हुए कोलकाता प्रस्थान।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति
अम्बिकापुर से दिल्ली और कोलकाता जैसे महानगरों से सीधा जुड़ाव सरगुजा संभाग के बड़ी उपलब्धि है। इससे पर्यटन के क्षेत्र में मैनपाट और आसपास के पर्यटन स्थलों पर राष्ट्रीय स्तर के सैलानियों का आगमन बढ़ेगा। साथ ही स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को बड़े बाजारों तक सीधी पहुंच होगी और शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए महानगरों की यात्रा करने वाले नागरिकों का समय बचेगा

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर 2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’ अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

WhatsApp