Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसमस्याओं के समाधान हेतु विशेष अभियान आमजनों को मिलेगी त्वरित राहत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराये जाने हेतु सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु विशेष अभियान के तहत लंबित विषयों जैसे भूमि संबंधि नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरण, मनरेगा, आय, जाति, निवास, बिजली, पेयजल, राशन, आयुष्मान कार्ड, समाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि पर 22 से 27 अप्रैल 2026 तक आवेदन प्राप्त कर, 30 अप्रैल 2026 तक निराकरण की कार्यवाही की जानी है।
आगामी चरण में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य किया जा रहा है। इन शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का निराकरण यथासंभव शिविर में ही किया जाना है, साथ ही शेष आवेदनों का निराकरण अधिकतम 01 माह में किया जाना है।

जिला एवं विकासखंड स्तरीय गुणवत्ता विश्लेषण समिति का गठन

कलेक्टर श्री कटारा ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण करने हेतु जिला एवं विकासखंड स्तरीय गुणवत्ता विश्लेषण समिति का गठन किया है। जिला स्तरीय समिति में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को अध्यक्ष तथा जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक कृषि, उप संचालक पंचायत, उप संचालक समाज कल्याण, जिला खाद्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता, (सं.सं.) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि.,कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को सदस्य बनाया गया है
इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय समिति के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, छ.स्टे.पा.डि.कं.लि., सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सदस्य बनाया गया है। उपरोक्त समिति प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण कर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp