Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिजली कटौती, खराब सड़कों और सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का विरोध, नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से की मुलाकात… दी चेतावनी…. समस्या का समाधान नहीं तो होगा चक्का जाम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर / नगर निगम क्षेत्र में बदहाल सड़कों, चरमराई जल निकासी व्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती, ठप सफाई व्यवस्था, बंद स्ट्रीट लाइटों, लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन और आम जनता की  समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने आज सरगुजा कलेक्टर अजित बसन्त को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने शीघ्र समस्याओं का समाधान न होने पर चक्का जाम और निरंतर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

ज्ञापन में नगर के मध्य से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 अंतर्गत सदर रोड, देवीगंज रोड और विशेष रूप से महामाया चौक से गुरुनानक चौक तक  सड़क की बदहाली को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। कांग्रेस ने कहा कि यह मार्ग शहर की जीवनरेखा है, लेकिन इसकी स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इसके अलावा बाबूपारा, विशुनपुर, नमनाकला, नवापारा, बौरीपारा, दर्रीपारा सहित नगर निगम क्षेत्र की अधिकांश अंदरूनी सड़कें भी खस्ताहाल हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू न होना प्रशासनिक निष्क्रियता का प्रमाण है। कांग्रेस ने चेताया कि बरसात शुरू होने में एक माह से भी कम समय शेष है और यदि अभी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो बारिश के बाद हालात और भयावह होंगे।

Advertisement Box

जल निकासी व्यवस्था को लेकर ज्ञापन में कहा गया कि नगर के विभिन्न वार्डों में बड़े नालों एवं नालियों के निर्माण की मांग वर्षों से लंबित है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण आज तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। कांग्रेस ने मांग की कि वार्ड पार्षदों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। शहर की भीतरी बस्तियों एवं खाली जमीनों पर अव्यवस्थित मिट्टी भराव कर प्राकृतिक जल निकासी मार्गों को अवरुद्ध किए जाने पर भी गंभीर चिंता जताई गई। कुंडला सिटी के पीछे एवं बरेज तालाब क्षेत्र में मिट्टी भराव के कारण अग्रसेन वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश में ही जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है।

बिजली व्यवस्था पर  तीखा हमला करते हुए नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती और प्रतिदिन अघोषित बिजली बंदी से आम नागरिक, व्यापारी, विद्यार्थी एवं मरीज सभी परेशान हैं। बढ़े हुए एवं त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों ने जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। नगर की गलियों, मोहल्लों एवं रिंग रोड क्षेत्र में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जिससे आमजन को रात के समय असुरक्षा और भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर भी उन्हीने ने गंभीर सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि नालियों एवं गलियों की नियमित सफाई लगभग ठप है, जिससे शहर में गंदगी फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बारिश पूर्व नालियों एवं प्राकृतिक जल निकासी मार्गों की सफाई नहीं होने से हल्की बारिश में ही निचली बस्तियों एवं कई वार्डों में जल जमाव देखा गया है, जो प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है।

कांग्रेस ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की बदहाल स्थिति को भी प्रमुखता से उठाया।  विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांगता पेंशन सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का भुगतान पिछले छह माह से लंबित है, जिससे गरीब, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद हितग्राही गंभीर आर्थिक संकट में हैं।

सुशासन त्योहार के नाम पर आयोजित शिविरों की उपयोगिता पर भी कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। ज्ञापन में कहा गया कि आवेदन देने के बावजूद आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा, जिससे शासन की योजनाएँ केवल औपचारिकता बनकर रह गई हैं।

नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर की इन मूलभूत समस्याओं पर शीघ्र प्रभावी एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्षदों, पदाधिकारियों एवं आम जनता के साथ व्यापक जनआंदोलन, चक्का जाम और उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस ने कहा कि यह ज्ञापन सिर्फ राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि असम जन की आवाज है। अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आश्वासनों से आगे बढ़कर जमीनी समाधान दे, अन्यथा जनता का आक्रोश सड़कों पर दिखाई देगा।
ज्ञापन सौंपने वालो में संजय विश्वकर्मा, मेराज गुड्डू, हसन खान,पापिन्दर सिंह,शुभम जायसवाल ,कलीम अंसारी,मेघा खांडेकर,लुकस एक्का,आलोक सिंह, सतीश बारी,बालकेश्वर तिर्की,अनूप मेहता, जीवन यादव,अमित सिंह रिंकू,अमित तिवारी राजा,शिवांशु गुप्ता,तरनराज बाबरा सहित कांग्रेसजन शामिल थे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर ‘अवलोकितेश्वर’ कांस्य प्रतिमा फिर सजेगी प्रदेश के संग्रहालय में….संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, अमेरिका से भारत लाई जा रही दुर्लभ प्रतिमा

WhatsApp