Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिट्टी के दिए बनाकर लोगों के घरों को रोशन करने वाली ललमोतिया की इस बार की दिवाली होगी खास महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाया, कमाई हुई दोगुनी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  मिट्टी के दिए बनाकर लोगों के घरों को रोशन करने वाली कुम्हार ललमोतिया की इस बार की दिवाली बेहत खास होगी, क्योंकि इस वर्ष उनकी कमाई दोगुनी हो गई है। उन्होंने दिवाली के लिए पहले से ही तैयारी कर बड़ी संख्या में दिए, कलश आदि बना लिए हैं, बिक्री भी शुरू हो गई है। उनके जीवन में यह सकारात्मक परिवर्तन शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से आया।अम्बिकापुर के ग्राम कुमरता की रहने वाली ललमोतिया ने योजनांतर्गत हर माह मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि को जमा कर दिवाली त्योहार के लिए रखा था। उन्होंने बताया कि यह हम कुम्हारों का पारंपरिक व्यवसाय है, हम मिट्टी की सामग्री बनाकर बेचते हैं और अपना जीवन यापन करते हैं। सीमित आय में व्यवसाय को बढ़ाना मुश्किल होता है, परन्तु  महतारी वंदन योजना ने इस मुश्किल को आसान कर दिया। हम घर पर ही सामग्री बनाते हैं, पहले मिट्टी की व्यवस्था करनी पड़ती है। मिट्टी गूंथने, उसे आकार देने, सुखाने और फिर भट्टी में पकाने तक हर कदम पर बड़ी मेहनत लगती है और खर्च भी अधिक होता है। भट्टी जलाने के लिए जरूरी लकड़ी, कोयला आदि को खरीदने के लिए पैसों की जरूरत होती है। आर्थिक तंगी से जूझती ललमोतिया के लिए महतारी वंदन योजना की राशि खुशियों की बहार लेकर आयी, इस राशि से अब इन सब सामानों की पूर्ति हो जाती है। उन्होंने बताया कि हमने उत्पादन बढ़ाया, जिससे बिक्री बढ़ी और आय भी दोगुनी हुई। उन्होंने बताया कि पहले कम उत्पादन होता था, तो हम अपने ही गांव के बाजार में सामग्री लेकर जाते थे और विक्रय करते थे। अब इस राशि से दूसरे गांव आने-जाने का खर्च भी निकल जाता है। हम आस-पास के गांव नवानगर, दरिमा, कर्रा व टपरकेला बाजार में भी सामग्री बेचते हैं। ललमतिया कहती हैं कि हमने तो सोचा था कि अपना पारम्परिक व्यवसाय छोड़कर मेहनत-मजदूरी करना पड़ेगा, लेकिन शासन की महतारी वंदन योजना ने एक ओर हमारी आर्थिक स्थिति सुधारी है, वहीं पारम्परिक कला को संजोने में मदद की है। इस दिवाली हमारा भी घर- आंगन जगमगाएगा, इस बार की दिवाली खुशियों वाली दिवाली रहेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए ललमोतिया ने कहा, यह योजना मेरे और मेरे परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के विमानन क्षेत्र में नया अध्यायः मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर-दिल्ली-कोलकाता हवाई सेवा का किया वर्चुअल शुभारंभ उत्तर छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान; व्यापार, पर्यटन और निवेश के खुलेंगे द्वार-मुख्यमंत्री श्री साय

WhatsApp