Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक ली मानसून से पूर्व जरूरी निर्माण कार्य करें पूर्ण- कलेक्टर श्री वसंत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
नगरीय क्षेत्र में तालाबों पर अतिक्रमण रोकने सौंदर्यीकरण किया जाएगा, तालाब चिन्हांकन किए जाने दिए गए निर्देश
सर्व विभागों को निर्माणाधीन कार्य  गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय- सीमा में पूर्ण करने दिए गए निर्देश
 

अम्बिकापुर /   कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शनिवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले के सभी निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शासन के निर्देशानुसार नियम के अनुरूप ही निर्माण कार्य हों, निर्माण कार्यों में किसी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने विभिन्न विभागों में कराए जा रहे निर्माणाधीन, प्रगतिरत, अपूर्ण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विभागों को सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग कार्यों में जोनल प्रक्रिया अपनाएं और अति आवश्यक कार्यों को समय अवधि में पूर्ण करने निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

नगरीय क्षेत्र में तालाबों पर अतिक्रमण रोकने सौंदर्यीकरण किया जाएगा, तालाब चिन्हांकन किए जाने दिए गए निर्देश-

बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में तालाबों में अतिक्रमण रोकने के लिए सौंदर्यीकरण किया जाएगा, इस हेतु तालाबों का चिन्हांकन करें और कार्ययोजना तैयार कर जानकारी उपलब्ध कराएं। कोई भी तालाब अतिक्रमित ना रहे, नगर निगम की टीम राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर गम्भीरता के साथ इस कार्य को करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनानन्तर्गत स्वीकृत कार्यों की भौतिक प्रगति, नालंदा परिसर निर्माण कार्य में प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए-

कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में सड़क निर्माण कार्य में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नही किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन में लोगो को परेशानी ना हो, निर्माणाधीन कार्यों को मानसून से पूर्व पूर्ण करें। उन्होंने सम्बंधित विभागों को ऐसे हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, पीएचसी, ट्राइबल हॉस्टल का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए, जहां मुख्य द्वार तक सड़क नहीं है, उन्होंने चिन्हांकन कर जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे सुगम मार्ग के तहत आवश्यक कार्यवाही कर सड़क निर्माण किया जा सके।

मानसून से पूर्व जरूरी निर्माण कार्य पूर्ण करने दिए गए निर्देश-
कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि ऐसे सभी अतिमहत्वपूर्ण  कार्य जो मानसून से पूर्व पूरे किए जा सकते हैं, उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने अधोसंरचना वाले कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया तथा नगरीय क्षेत्र में मानसून से पूर्व नालियों के साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

विभागीय निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समय सीमा में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण पूरा करने दिए गए निर्देश-
बैठक में निर्माण कार्यों से सम्बंधित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विद्युत यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आदिम जाति कल्याण विभाग, नगरीय निकाय, सीजीएमएससी सहित अन्य निर्माण संबंधी विभागों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp