Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र अम्बिकापुर में ‘रिसर्च एंड एक्सटेंशन प्लानिंग मीटिंग’ में आगामी सत्र की रणनीति पर मंथन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र में ‘रिसर्च एंड एक्सटेंशन प्लानिंग मीटिंग’ (लेवल–1) सत्र 2026-27 का दिनांक 24 अप्रैल 2026 को निदेशक अनुसंधान सेवाएं, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक की प्रथम पाली में सुश्री संपदा पैंकरा, उप-संचालक कृषि सूरजपुर की अध्यक्षता एवं डॉ. एस. के. सिन्हा, अधिष्ठाता राज मोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अम्बिकापुर के को-चेयरमैन एवं द्वितीय पाली में उद्यानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जी. एल. शर्मा की अध्यक्षता एवं अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एस. के. नायर एवं डॉ. के. एल. पैंकरा, सह-संचालक अनुसंधान, परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र अम्बिकापुर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न की गई।
समीक्षा पूर्व उप-संचालक कृषि, उप-संचालक उद्यानिकी एवं सहायक संचालक कृषि द्वारा फीडबैक में अनुसंधान की आवश्यकता जिसमें अरहर की किस्म, उड़द, सरसों, जटगी, आलू, धान एवं आम, लीची की समस्याओं पर प्रकाश डाला।
बैठक के दौरान पूर्व में संचालित अनुसंधान परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई तथा उनके परिणामों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ. जी. एल. शर्मा ने वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों एवं प्रक्षेत्र में संचालित बीजोत्पादन कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को उनके उत्कृष्ट प्रयासों हेतु बधाई दी। आगामी खरीफ सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न कृषि विषयों में नए शोध प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें प्रमुख रूप से ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, प्रक्षेत्र प्रबंधन, शस्यगत अनुसंधान, पोस्ट-हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी, दलहन-तिलहन उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मक्का व सामर्थ्यवान फसल अनुसंधान, उद्यानिकी, कीट एवं पादप रोग प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल रहे।
बैठक में अंबिकापुर एवं सूरजपुर क्षेत्र के किसानों की फसलों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं पर विशेष रूप से मंथन किया गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही, सभी कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा अपने-अपने कार्य योजनाओं का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
बैठक में आगामी सत्र के लिए क्षेत्र की महत्वपूर्ण फसलों की प्राथमिकताओं के निर्धारण पर जोर दिया गया, ताकि उन पर केंद्रित अनुसंधान कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इस उच्च स्तरीय बैठक में आलू अनुसंधान केन्द्र मैनपाट के प्रभारी एवं प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. पी. के. भगत, कृषि विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र सीतापुर के वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप लकड़ा, कृषि विज्ञान केन्द्र बलरामपुर के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. गौरव निगम, तथा सूरजपुर के उप संचालक उद्यान श्री जयपाल मरावी, सहायक संचालक कृषि अम्बिकापुर श्री पैंकरा एवं श्री किशन कौशिक, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री नरेश साहू साथ ही राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र अम्बिकापुर व कृषि विज्ञान केन्द्र अम्बिकापुर, मैनपाट के समस्त वैज्ञानिकगण/शिक्षकगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement Box

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय कृषि आवश्यकताओं के अनुरूप वैज्ञानिक अनुसंधान को सुदृढ़ करना रहा। इसमें वैज्ञानिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में सहमति व्यक्त की, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो तथा क्षेत्र की कृषि उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp