Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर के पास रविवार सुबह एक पिकअप और डिजायर कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिजायर कार (क्रमांक CG 13 AA 5588) और पिकअप वाहन (क्रमांक CG 04 QW 2844) की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल कार चालक को गंभीर हालत में तत्काल
अंबिकापुर अस्पताल भेजा।
अंबिकापुर अस्पताल भेजा।बताया जा रहा है कि देर शाम तक न तो कार चालक, न ही पिकअप वाहन के चालक या मालिक द्वारा पुलिस में किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिससे दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है।
फिलहाल पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही हादसे की स्पष्ट जानकारी सामने आने की संभावना है।










