Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भातूपारा तालाब पर अतिक्रमण हटाने प्रशासन सख्त, निगम ने शुरू की बड़ी कार्रवाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर। शहर के पुराने जलस्रोतों को बचाने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने मंगलवार को सख्त कदम उठाते हुए भातूपारा तालाब पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। सुबह से ही प्रशासनिक अमला और निगम की टीम मौके पर पहुंची और तालाब को पाटकर किए गए अतिक्रमण को हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार, रिंग रोड से लगे भातूपारा क्षेत्र में स्थित इस पुराने तालाब के बड़े हिस्से को एक होटल व्यवसायी द्वारा अवैध रूप से पाट दिया गया था। होटल “पर्पल आर्किड” के संचालक ने तालाब की जमीन पर मिट्टी भरवाकर बाउंड्रीवाल तक खड़ी कर दी थी। बताया जा रहा है कि लगभग 12 एकड़ क्षेत्रफल वाले इस तालाब में अब केवल करीब 2 एकड़ हिस्सा ही शेष रह गया था, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था।

Advertisement Box

मामले को लेकर मोहल्लेवासियों, स्थानीय पार्षद तथा कांग्रेस पार्षद शुभम जायसवाल द्वारा लगातार विरोध और शिकायत की जा रही थी। तालाब के प्राकृतिक जल निकासी मार्ग को भी बंद कर दिए जाने से आसपास जलभराव की स्थिति बनने लगी थी। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने पहले ही होटल संचालक मुकेश अग्रवाल को नोटिस जारी किया था।

नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप ने 13 अप्रैल को जारी नोटिस में खसरा क्रमांक 4740/3 की 73 डिसमिल भूमि पर किए गए अतिक्रमण को सात दिनों के भीतर हटाने के निर्देश दिए थे। हालांकि, निर्धारित समयावधि में संबंधित व्यवसायी द्वारा कोई जवाब या कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सीधे कार्रवाई का निर्णय लिया।

मंगलवार सुबह निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची। चार जेसीबी और डंपरों की मदद से तालाब में डाली गई मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया गया। साथ ही, अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को भी ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

निगम आयुक्त ने बताया कि तालाब पर हुए अतिक्रमण की विस्तृत जांच राजस्व विभाग के माध्यम से कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के जलस्रोतों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि तालाब को उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित किया जाएगा। गौरतलब है कि भातूपारा तालाब शहर के प्रमुख पुराने जलस्रोतों में से एक रहा है, जिसका संरक्षण पर्यावरण और जल संतुलन के लिए बेहद आवश्यक है।
प्रशासन की इस कार्रवाई को शहर में जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास, मंत्री राजेश अग्रवाल ने की मुलाकात कर दी बधाई…अंतरराष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी को ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मान, प्रदेश की प्रतिभा का विश्व स्तर पर बढ़ा गौरव

WhatsApp