Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मैनपाट के 7 एकड़ भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण….. केसरा में प्रशासनिक अमले ने की कार्रवाई, पंचायत ने पारित किया था प्रस्ताव

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / सरगुजा के मैनपाट में प्रशासन ने 7 एकड़ जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल और दूसरे निर्माण तोड़ दिए। पिछले करीब 4 साल से एक व्यक्ति इस जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहा था। अवैध कब्जा हटाने के लिए पंचायत ने पहले ही प्रस्ताव भी पास किया था।

जानकारी के अनुसार, सरगुजा-रायगढ़ सीमा पर स्थित ग्राम केसरा में रहने वाले संजय लकड़ा उर्फ इब्राहिम खान ने
करीब 4 साल पहले लगभग 7 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया था। उसने वहां शेड बनाकर गाय, भैंस और बकरियों का पालन शुरू कर दिया था। साथ ही बड़ी मशीनों की मदद से खेती भी की जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन सार्वजनिक उपयोग (निस्तार) की थी और इस पर किए गए कब्जे का उन्होंने विरोध भी किया था। केसरा पंचायत ने इब्राहिम खान के अवैध कब्जे के खिलाफ प्रस्ताव भी पास किया था। कई शिकायतों के बाद तहसीलदार उमेश बाज ने उन्हें जमीन खाली करने का नोटिस भेजा था, लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया।

Advertisement Box

शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने तहसीलदार के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर की मदद से वहां बने मकान और बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया।
प्रशासन ने इब्राहिम खान को अपनी मशीनें और सामान हटाने के लिए समय दिया है, नहीं तो आगे चलकर सामान जब्त किया जाएगा।

कमलेश्वरपुर में दुबारा कब्जा, सामान जब्त

कमलेश्वरपुर में प्रशासनिक अमले ने करीब 25 दिनों पूर्व अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की गई थी। इनमें से मोतिम खान का अतिक्रमण हटाया गया था। मोतिन खान ने दुबारा दुकान का शेड लगा लिया था और सामान रख दिया गया था। शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने मोतिन खान द्वारा रखे गए ठेले और सामानों को जब्त कर लिया है। मोतिन खान को दुबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp