Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घरेलू विवाद में शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, पांच साल की बेटी के सामने हुई वारदात

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

पत्थर और पलंग के पाट से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत; आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर । मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्टीकला गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी को पत्थर और पलंग के पाट से बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय दंपति की पांच साल की बेटी भी घर में मौजूद थी और वह पूरी घटना के दौरान रोती रही, लेकिन आरोपी पति ने उसकी मां को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार भिट्टीकला निवासी हीरोबाई (23) 14 मई की दोपहर अपने घर में थी। इसी दौरान उसका पति प्रदीप अगरिया घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्थर और पलंग के पाट से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में हीरोबाई गंभीर रूप से घायल हो गई और घर में ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
मृतका की चाची सास सावित्री ने बताया कि घटना के समय वह बगल के कमरे में लकड़ी लेकर आई थी और भोजन कर रही थी। कमरे में कूलर चलने के कारण मारपीट की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दी। बाद में जब उन्होंने घर में जाकर देखा तो हीरोबाई गंभीर हालत में पड़ी थी। वहीं दंपति की पांच वर्षीय बेटी रिया ने बताया कि उसके पिता उसकी मां को मार रहे थे। बच्ची ने यह भी बताया कि उसका पिता अक्सर शराब पीकर उसकी मां के साथ मारपीट करता था।
घटना के बाद आरोपी पति ही घायल पत्नी को मोटरसाइकिल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी अस्पताल से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदीप अगरिया अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।
घटना की सूचना मिलने पर मणिपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp