Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाढ़ आपदा से निपटने मयाली डैम में होगी मॉक एक्सरसाइज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की हुई समीक्षा

जशपुरनगर / जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार राज्य में 18 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 20 अगस्त 2026 को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसी तारतम्य में बाढ़ आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने जशपुर जिले में प्रस्तावित मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों को लेकर राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जशपुर जिले से डिप्टी कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा जिला स्तरीय अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से सीधे जुड़े। बैठक में जिले के लिए निर्धारित आपदा परिदृश्य जिले में बाढ़ की स्थिति एवं अमोनिया युक्त टैंकर दुर्घटना के अनुरूप की जाने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मयाली डैम में आयोजित होगी मॉक एक्सरसाइज –
जशपुर जिले में प्रस्तावित मॉक एक्सरसाइज का आयोजन मयाली डैम में किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्धारित परिदृश्य के अनुसार अपनी-अपनी जिम्मेदारियों की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए। अभ्यास के दौरान संभावित आपदा की स्थिति में राहत, बचाव, उपचार एवं अन्य आवश्यक कार्यवाहियों के संचालन को परखा जाएगा। अमोनिया युक्त टैंकर दुर्घटना जैसे संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय की कार्यप्रणाली को भी अभ्यास में शामिल किया जाएगा। बैठक में आपदा की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था, बचाव एवं राहत दल, अस्पताल एवं चिकित्सा सुविधाएं, आवश्यक मानव संसाधन, एम्बुलेंस, संचार व्यवस्था तथा अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के अनुरूप आवश्यक तैयारी समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन, नगर सेना, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा, पंचायत, ऊर्जा, परिवहन एवं खाद्य सहित विभिन्न विभागों की आपदा के दौरान भूमिका और समन्वय को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा मयाली डैम में आयोजित होने वाली मॉक एक्सरसाइज के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा अभ्यास को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अम्बिकापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर हाथों में तिरंगा लिए, भारत माता के जयकारों एवं वंदे मातरम नारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है- पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp