Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस की थीम पर आधारित है प्रदर्शनी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने में ऐसी प्रदर्शनियों की भूमिका महत्वपूर्ण- नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत
जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है प्रदर्शनी का आयोजन

जशपुरनगर / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा रणजीता स्टेडियम के समीप 13 से 15 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन हर घर तिरंगा, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस की थीम पर किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्षदगण श्री विक्रांत सिंह, श्री रमाशंकर गुप्ता, श्री मुक्तेश्वर इंदवार, श्री देवधन नायक सहित छात्राओं एवं नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नगर पालिका अध्यक्ष  ने कहा कि यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्षों से परिचित कराने के साथ-साथ देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने में ऐसी प्रदर्शनियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रदर्शनी में भारत की स्वतंत्रता यात्रा, राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, राष्ट्रभक्ति की भावना तथा देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों, लोगों के विस्थापन, संघर्ष, पीड़ा और उससे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से परिचित कराते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय, जनसंपर्क विभाग जशपुर की सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री वी. के. रात्रे, सहायक सूचना अधिकारी श्री रविंद्र चौधरी, लिपिक श्री विनोद यादव सहित अन्य कर्मचारी अभिलेख भगत, श्री अशोक तिर्की, भूपाल सिदार एवं अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
हर घर तिरंगा से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश
हर घर तिरंगा थीम के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्र के प्रति गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा तथा देश की एकता और अखंडता में उसके महत्व को भी दर्शाया गया है।
वंदे मातरम् द्वारा जगाई गई राष्ट्रप्रेम की भावना को किया गया प्रदर्शित
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् थीम के अंतर्गत वंदे मातरम् के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को प्रदर्शित किया गया है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में मातृभूमि के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण की भावना को प्रबल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदर्शनी में इससे जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों और स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों में जागृत राष्ट्रप्रेम को छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।
विभाजन की त्रासदी से शांति और सद्भाव का संदेश
भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस के अंतर्गत वर्ष 1947 के विभाजन से जुड़ी घटनाओं को प्रदर्शित किया गया है। छायाचित्रों के माध्यम से विभाजन के दौरान लोगों के विस्थापन, संघर्ष, पीड़ा और कठिन परिस्थितियों की मार्मिक झलक प्रस्तुत की गई है। इसका उद्देश्य विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए वर्तमान पीढ़ी को शांति, आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाना है। प्रदर्शनी नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को इतिहास से सीख लेते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा दे रही है।
छात्राओं ने जानी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा और विभाजन की त्रासदी
महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला की छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्राओं ने कहा कि यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने के साथ-साथ देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले महानायकों के योगदान से परिचित कराती है और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है। छात्राओं ने कहा कि भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस  के अंतर्गत प्रदर्शित छायाचित्रों के माध्यम से वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और त्रासदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। यह प्रदर्शनी हमें इतिहास से सीख लेने तथा वर्तमान में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश देती है। छात्राओं ने प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और देशभक्ति की भावना जागृत करने वाला बताया।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अम्बिकापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर हाथों में तिरंगा लिए, भारत माता के जयकारों एवं वंदे मातरम नारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है- पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp