Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सायक्लॉथन, मैराथन, वॉकथन प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया गया था। इसी तारतम्य में लटोरी पुलिस द्वारा गुरुवार को प्रात: 5.30 बजे मैराथन दौड़ का आयोजन कराया गया। मैराथन दौड़ में चौकी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के प्रतिभागी भाग लिए। ग्राम चंदौरीडांड से लटोरी तक 5 किमी मैराथन दौड़ में प्रथम राहुल यादव अजबनगर, द्वितीय शिवशंकर डुमरिया, तृतीय गणेश सिंह बिहारपुर थे, जिन्हें लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह द्वारा
शील्ड एवं मोमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसी तरह मैराथन दौड़ में एक 12 वर्षीय बालक धनेश्वर कुशवाहा जगतपुर शामिल हुआ, जिसे भी विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। मैराथन दौड़ में कुल 30 प्रतिभागी भाग लिए। मैराथन दौड़ कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, दिलेश्वर, रवि किंडो, आरक्षक विकास मिश्रा, संतोष जायसवाल, शोभनाथ कुशवाहा, जयप्रकाश यादव, भोला, अवधेश महिला आरक्षक मालती शोभा, सुनीता सक्रिय रहे।










