Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर बस स्टैंड में नकली पनीर की बड़ी खेप जब्त, यात्री बस से रायपुर से पहुंचा था करीब एक क्विंटल संदिग्ध पनीर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। शहर में नकली खाद्य सामग्री के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में अंबिकापुर बस स्टैंड में शुक्रवार को नकली पनीर की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में रायपुर से यात्री बस के माध्यम से लाए गए करीब एक क्विंटल संदिग्ध पनीर को जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार रायपुर से प्रांजल यात्री बस के माध्यम से सुबह के समय अंबिकापुर बस स्टैंड में बड़ी मात्रा में पनीर पहुंचा था। बस से उतारे गए पनीर के पैकेट काफी देर तक वहीं रखे रहे, लेकिन उन्हें लेने के लिए कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा। इस पर बस स्टैंड में मौजूद पुलिस जवानों को संदेह हुआ। उन्होंने मामले की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को दी।
सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पनीर की जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पनीर संदिग्ध और नकली प्रतीत होने पर अधिकारियों ने पूरी खेप को जब्त कर लिया। इसके बाद पनीर को सुरक्षित तरीके से सील कर दिया गया और उसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान अंबिकापुर के अग्रसेन चौक के पास संचालित एक डेयरी सेंटर का कर्मचारी भी मौके पर पहुंचा। उसने अधिकारियों को बताया कि यह पनीर उनके डेयरी संचालक द्वारा मंगवाया गया है। हालांकि उसने यह भी कहा कि डेयरी संचालक फिलहाल अंबिकापुर में मौजूद नहीं हैं। कुछ देर बाद वह कर्मचारी भी वहां से चला गया, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले को और गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी।
फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी नितेश मिश्रा और तहसीलदार की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए पनीर का सैंपल लेकर उसे सील कर दिया गया है और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पनीर पूरी तरह नकली है या नहीं।
फूड सेफ्टी अधिकारी नितेश मिश्रा ने बताया कि नकली पनीर बनाने के लिए अक्सर डालडा, वनस्पति तेल और अन्य रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे असली पनीर के रूप में बाजार में बेचा जाता है, जो लोगों की सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। ऐसे नकली खाद्य पदार्थों के सेवन से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
गौरतलब है कि अंबिकापुर में इससे पहले भी नकली पनीर की खेप पकड़ी जा चुकी है। इसी कारण प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नकली पनीर बनाने तथा इसकी सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भी पता लगाया जाएगा।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp