Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई
शंकरगढ़ में सवारी परिवहन पर 3 पिकअप वाहन जब्त

बलरामपुर / जिले में आमजनों एवं स्कूली बच्चों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान स्कूल वैन एवं अन्य वाहनों के बीमा, फिटनेस, परमिट, चालक के दस्तावेज, सुरक्षा मानकों तथा मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में वाड्रफनगर में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा की गई जांच के दौरान दो स्कूल वैन एवं अन्य वाहनों में बीमा, फिटनेस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों एवं नियमों की कमी पाई गई। निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 15,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार शंकरगढ़ में पिकअप वाहन में सवारी परिवहन करते पाये जाने पर 3 पिकअप वाहन को जब्त कर शंकरगढ़ थाने में सुपुर्द किया गया है।
जांच दल ने वाहन संचालकों को आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस जांच एवं याताया नियमों का पालन करने की समझाइश दी। साथ ही बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसलिए बीमा, फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों को समय-समय पर अद्यतन रखना अनिवार्य है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा, मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा

WhatsApp