Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संविदा कर्मियों का छलका दर्द…. मोदी की गारंटी’ और निष्क्रिय कमेटी को लेकर सरकार के खिलाफ मुखर हुए कर्मचारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मचारियों का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। सर्व संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने नियमितीकरण और चुनावी वादों को पूरा करने की मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में राज्य के 50 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों की गहरी चिंता और पीड़ा को प्रमुखता से उठाया गया है। जिसमे मोदी की गारंटी’ और वादाखिलाफी: विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा के घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का वादा किया गया था। चुनाव में भारी समर्थन मिलने और सरकार बनने के ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में भारी निराशा है।कमेटी की निष्क्रियता: चुनाव के पश्चात सरकार द्वारा एक समिति का गठन तो किया गया, लेकिन आज तक उस समिति की कार्यवाही या प्रगति का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। कर्मचारी आज भी पुरानी अस्थिर और असुरक्षित स्थिति में जीवनयापन करने को विवश हैं, यहाँ तक कि कई जगहों पर समय पर वेतन तक नहीं मिल रहा है।संगठन से सीधी अपील: कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि वे अब सरकार के साथ-साथ सीधे पार्टी संगठन और नेतृत्व की ओर देख रहे हैं ताकि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत उनके जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाया जा सके।ज्ञापन हेतु शैलेन्द्र जायसवाल, मिली रानी कर, विनीता साहू, विशनी राजवाड़े, गीता सिंह, सविता, वरुण संधानी, बृजलाल पटेल, अमित सिंह, अनिल कुमार, प्रवीण ठाकुर, अहिबरन सिंह, मनप्रीत सिंह, प्रदीप, संजय, हंस लाल, अशोक साहू, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा, मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा

WhatsApp