Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुनकुरी में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित कलेक्टर एवं एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जशपुरनगर / स्वतंत्रता के अमृत काल में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कुनकुरी में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। तिरंगा यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित है। इसे देखते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बुधवार को कुनकुरी पहुंचकर तिरंगा यात्रा एवं मंचीय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा सभी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोयोला कॉलेज कुनकुरी से जय स्तंभ चौक तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि तिरंगा यात्रा में हजारों स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा एवं आमजन हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर एवं एसएसपी ने लोयोला कॉलेज परिसर तथा जय स्तंभ चौक पहुंचकर मंचीय कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम श्री नंदजी पांडे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा, पुलिस, राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी – कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

10 दिन तक पुलिस को छकाने वाला दुष्कर्म का आरोपी उपसरपंच पति पटना से गिरफ्तार….मोबाइल बंद कर लगातार बदलता रहा ठिकाना, राहगीरों के फोन से करता था संपर्क; नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर अंबिकापुर ला रही पुलिस टीम

WhatsApp