Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आदिवासी संस्कृति बनी प्रेरणा, नन्हें हाथों ने संभाली प्रकृति की जिम्मेदारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सूरजपुर। विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व शासकीय प्राथमिक शाला चट्टीडांड़ में आयोजित गतिविधि दिवस आदिवासी संस्कृति, प्रकृति प्रेम और रचनात्मकता का अनूठा संगम बन गया। बच्चों ने आदिवासी वेशभूषा धारण कर जनजातीय जीवनशैली को जीवंत किया और लोकगीत, लोकनृत्य तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की पत्तियों से पारंपरिक वेशभूषा व आभूषण तैयार किए। वहीं बोतल, टिफिन डिब्बे, गिलास, किताब और चम्मच जैसी सामान्य वस्तुओं से वाद्य यंत्र बनाकर आदिवासी गीतों की धुन पर अनूठी आर्केस्ट्रा प्रस्तुति दी। इससे बच्चों ने यह भी दिखाया कि रचनात्मकता के लिए संसाधनों से ज्यादा कल्पना और हुनर जरूरी है। गतिविधि के दौरान प्रधान पाठक गौतम शर्मा ने बच्चों को बस्तर के प्रसिद्ध आदिवासी बालक चेंदरू की कहानी सुनाकर आदिवासी समाज के प्रकृति और जंगल से गहरे संबंध की जानकारी दी। बच्चों ने छत्तीसगढ़ के मानचित्र में सरगुजा और बस्तर की स्थिति, प्रमुख जनजातियों, उनकी वेशभूषा, आभूषण, व्यंजन, लोकगीत और लोकनृत्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्थानीय बोलियों में आम, मछली, पेड़ और मुर्गी जैसे शब्द भी सीखे।कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान। आदिवासी वेशभूषा में सजे बच्चों ने दस्ताने पहनकर विद्यालय परिसर की सफाई की और कचरा एकत्र कर स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश दिया। बच्चों ने संस्कृति को जाना, उसे अपनी रचनात्मकता में उतारा और स्वच्छता के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। ऐसी गतिविधियां बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ संस्कृति, प्रकृति और सामूहिक जिम्मेदारी का अनुभवात्मक ज्ञान प्रदान करती हैं।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका श्रीमती मंजू कुजूर का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा

WhatsApp