Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लाइफ लाइन एक्सप्रेस में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व व्यापारी वर्ग ने दिया व्यापक सहयोग का भरोसा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

आसपास के जिलों के मरीजों को भी मिलेगा लाभ, लाइफ लाइन एक्सप्रेस के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर
21 दिनों तक चलेगा स्वास्थ्य शिविर

सूरजपुर। जिले में इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफ लाइन एक्सप्रेस परियोजना के सफल संचालन को लेकर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं व्यापारी वर्ग की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर लगने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों, प्रचार-प्रसार तथा क्रियान्वयन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर क्रमवार विचार-विमर्श किया गया।रेल के डिब्बों में संचालित होने वाले इस चलित अस्पताल के माध्यम से मरीजों को उन्हीं के जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ, जाँच एवं शल्यक्रिया की सुविधा पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। सूरजपुर जिले में यह शिविर 16 अगस्त से 05 सितंबर 2026 तक संचालित होगा, जिसमें ओपीडी प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उपचार हेतु चिन्हांकन किया जाएगा।
अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा ने परियोजना की रूपरेखा से उपस्थितजनों को अवगत कराते हुए कहा कि इस शिविर का लाभ जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों तक पहुँचाना प्राथमिकता है। उन्होंने बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए हर वर्ग की सहभागिता का आग्रह किया, ताकि उपचार की आवश्यकता वाला कोई भी जरूरतमंद इस अवसर से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों तक शिविर की जानकारी समय रहते पहुँचनी चाहिए, इसके लिए विभागीय अमले के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक संघों के स्तर से भी व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है।शिविर में विशेषज्ञता के अनुसार तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। नेत्र रोग अंतर्गत मोतियाबिंद तथा दृष्टिदोष से संबंधित परीक्षण 16 से 21 अगस्त तक और शल्यक्रिया 17 से 22 अगस्त तक की जाएगी। कान से संबंधित उपचार में मध्य कर्ण शल्यक्रिया एवं ऑडियोमेट्री हेतु जाँच 22 से 27 अगस्त तथा ऑपरेशन 23 से 28 अगस्त तक होगा। कटे-फटे होंठ एवं जलने से हुए संकुचन से संबंधित प्लास्टिक सर्जरी तथा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की अस्थि सुधार शल्यक्रिया के लिए परीक्षण 28 से 31 अगस्त और ऑपरेशन 29 अगस्त से 01 सितंबर तक निर्धारित है। इसी प्रकार दंत चिकित्सा की सुविधा 01 से 05 सितंबर तक तथा स्त्री रोग अंतर्गत स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर का परीक्षण व जाँच 16 से 21 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।उपचार कराने आने वाले प्रत्येक मरीज को आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा तथा भर्ती मरीज के साथ केवल एक परिजन को रहने की अनुमति रहेगी। शिविर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 7039673973 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर मरीज एवं उनके परिजन आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं व्यापारी बंधुओं ने आयोजन की सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक ऐसे मरीज को, जिसे उपचार की आवश्यकता है, शिविर स्थल तक पहुँचाने में वे सक्रिय भूमिका निभाएँगे।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल,  मुकेश गर्ग, प्रमोद तयाल, बाबूलाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, ओंकार पांडेय, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा

WhatsApp