Written by
Bureau Report
यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी की इंतहा
बिश्रामपुर। अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन सहित अनूपपुर अंबिकापुर सेक्शन के बीच संचालित होने वाली ट्रेनें लगातार विलम्ब से चल रही है जिससे यात्रियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की अंबिकापुर रेल्वे स्टेशन से अपने निर्धारित समय रात्रि 10.30 पर न छुटकर पूरे 5 घंटे विलंब 2 बजे रवाना हुई थी। जिससे यात्रियों, मरीजों, विद्यार्थियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित व्यापारी वर्ग को बहुमूल्य समय गंवाने के साथ साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ गया। बताया जा रहा है कि यात्री गाड़ियों की जगह मालगाड़ियों के संचालन को रेल प्रबंधन द्वारा प्राथमिकता देने से यात्री ट्रेनों के घंटों से विलम्ब से परिचालन होने का आमजन को इसका खामियाजा
भुगतना पड़ रहा है। अम्बिकापुर से चलने वाली कई ट्रेनें आएदिन अत्यधिक विलंब से रवाना हो रही हैं। वर्तमान में अंबिकापुर स्टेशन से ट्रेन के छूटने के समय को लेकर निश्चितता नहीं होने से यात्री रायपुर दोपहर में पहुंच रहे हैं। जिससे गंभीर बीमारियों से जुझ रहे मरीज समय पर अस्पताल पहुंचकर इलाज नहीं करा पाते, अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर रायपुर व बिलासपुर नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे प्रशासनिक एवं आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों और परीक्षार्थियों को हो रही है कई मौकों में परीक्षार्थी विलम्ब से सेंटर पहुंचने परीक्षा से वंचित हो रहे।









