Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में सीईओ जिला पंचायत ने किया सघन निरीक्षण विकास कार्यों की समीक्षा कर 74 ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायकों को दिए आवश्यक निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के दूरस्थ ग्राम पंचायतों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, वीबीआर (VB-R), मनरेगा, आजीविका, पोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लैगा एवं बगदर्री में निर्माण कार्यों का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत लैगा एवं बगदर्री में प्रधानमंत्री आवास योजना, वीबीआर (VB-R),  एवं वीबी जी राम जी के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया। मनरेगा एवं एनआरएलएम के अभिसरण से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से गृहभेंट कर आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई तथा आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

महुआपारा आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल के रूप में किया जा रहा विकसित
बगदर्री स्थित महुआपारा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। यह केंद्र आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने केंद्र में दर्ज बच्चों की संख्या एवं उनकी उपस्थिति की जानकारी ली तथा बच्चों से संवाद कर उनकी गतिविधियों के बारे में जाना। उन्होंने सेक्टर सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र की व्यवस्थाओं और आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों के विकासखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में हरी साग-सब्जियों की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

निम्हा बालक छात्रावास में विद्यार्थियों से किया संवाद
ग्राम निम्हा स्थित बालक छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनके खान-पान, आवासीय व्यवस्था, दैनिक दिनचर्या एवं अध्ययन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक से शासन द्वारा निर्धारित मेनू एवं समय-सारणी के अनुसार विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

तीन एकड़ में खीरे की खेती का निरीक्षण
ग्राम बगदर्री स्थित सीएलएफ क्षेत्र में लखपति दीदी द्वारा लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में की जा रही खीरे की खेती का निरीक्षण किया गया। जिला सीईओ ने खेती की प्रक्रिया, उत्पादन, बाजार, सप्लाई व्यवस्था एवं इससे होने वाली आय की जानकारी ली।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं स्व-सहायता समूह की सदस्यों को कृषि आधारित एवं अन्य लाभदायक आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। संबंधित कार्यकर्ताओं को प्रत्येक माह सीएलएफ की बैठक में लखपति दीदियों की बैठक आयोजित करने तथा उनकी आजीविका गतिविधियों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कुंवरपुर में आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा
इसके बाद ग्राम कुंवरपुर में सीएलएफ से संबंधित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। यहां संचालित पोल्ट्री फार्म, एलएससी केंद्र एवं श्री छेरी बैंक की गतिविधियों की जानकारी ली गई। संबंधित कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति पर चर्चा की गई।

बिनकरा में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का निरीक्षण
बिनकरा स्थित अटल डिजिटल सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नेटवर्क संबंधी समस्या सामने आने पर संबंधित अधिकारी को समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

74 ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायकों की समीक्षा
निरीक्षण के पश्चात जनपद पंचायत लखनपुर में विकासखंड की सभी 74 ग्राम पंचायतों के सचिवों, रोजगार सहायकों एवं जनपद पंचायत के समस्त स्टाफ की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम), निर्माण कार्यों एवं अन्य विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना को प्राथमिकता देते हुए सभी सचिवों को आगामी 15 दिवस के भीतर आवास निर्माण कार्यों में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

तालाबों के गहरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता
वीबी राम जी के अंतर्गत लंबे समय से लीज पर दिए गए तालाबों तथा पर्याप्त पानी उपलब्ध वाले तालाबों के गहरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही फील्ड स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं कार्यस्थलों के निरीक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर श्रीमती खुशबू शास्त्री, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, आरईएस एसडीओ, प्रधानमंत्री आवास योजना बीसी, एबीपी फेलो, एनआरएलएम की जिला टीम से डीएम एवं डीपीएम तथा जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp