ओड़गी। विकासखंड अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला करौटी बी में पदस्थ शिक्षक स्व. विनोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन हो गया था। स्व. विनोद कुमार सिंह संयुक्त संवेदना समिति के सक्रिय सदस्य थे।उनके निधन पर समिति द्वारा संवेदना प्रकट करते हुए योजना के नियमों के अनुसार संवेदना प्रभारी सह ब्लॉक अध्यक्ष मो. महमूद एवं प्रमोद पाठक के मार्गदर्शन में समिति के पदाधिकारियों ने 30 अगस्त को उनके निवास ग्राम डोंगरो, पोस्ट चलगली, जिला बलरामपुर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेम कुमारी को ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता
राशि प्रदान की।इस अवसर पर संवेदना सदस्य राजेश कुमार जायसवाल, कृष्णा प्रसाद, हेमंत मिंज, जदेश्वर सिंह, प्रेम कुमार पैकरा, नागेश्वर पैकरा, बालेश्वर सिंह, राम बहादुर राम, गुलाबराम कनेडिया, मुकेशचंद गुप्ता, गजेंद्र पैकरा सहित शाला स्टाफ के शिव कुमार पैकरा, सोरेलाल पैकरा तथा करौटी बी एवं गृह ग्राम डोंगरो के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।समिति ने दिवंगत शिक्षक स्व. विनोद कुमार सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने की कामना की।








