Written by
Bureau Report
सूरजपुर। शासन की कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह भी तैयार कर रही हैं। सूरजपुर के संजयनगर, अजबनगर निवासी बचपन से दिव्यांग गौतम सिल को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से अब उनके दैनिक जीवन में आवागमन आसान होगा और वे रोजगार के छोटे अवसरों से जुड़ने की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगे।दैनिक जीवन में आवागमन से जुड़ी कठिनाइयों के कारण गौतम ने कलेक्टर श्रीमती रेना
जमील से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी। कलेक्टर ने उनकी आवश्यकता को देखते हुए समाज कल्याण विभाग को शासन की योजना के तहत आवश्यक कार्यवाही कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
निर्देशों के पालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई। कलेक्टर जनदर्शन के दौरान कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने श्री गौतम को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की।








