Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आस्था के केंद्रों को बना दिया कचरा डंपिंग जोन! पार्षद ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम…..

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अटल परिसर, छठ घाट और होलिका दहन मैदान के आसपास कचरा डंपिंग से नाराजगी, कार्रवाई नहीं हुई तो घेराव की चेतावनी

मो.हदीस,

Advertisement Box

सीतापुर। नगर पंचायत सीतापुर के महामाया वार्ड क्रमांक-10 में धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास कचरा डंप किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कचरे के ढेर से परेशान वार्ड पार्षद श्रीमती नीरु मिस्त्री ने नगर पंचायत प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपते हुए समस्या के तत्काल निराकरण की मांग की है। साथ ही सात दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर नगर पंचायत कार्यालय के घेराव एवं आंदोलन की चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि अटल परिसर, छठ घाट और बस्ती स्कूल के पास स्थित होलिका दहन ग्राउंड—के आसपास कचरा डंप किया जा रहा है। अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित है, वहीं छठ घाट श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। होलिका दहन मैदान में भी प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन होते हैं।

जहां आस्था, वहीं कचरे का अंबार

शिकायत में कहा गया है कि इन स्थानों के आसपास कचरा जमा होने से दुर्गंध, मच्छर-मक्खियों और आवारा पशुओं की समस्या बढ़ रही है। बारिश के दौरान कचरे से निकलने वाला दूषित पानी आसपास फैलने की आशंका भी बनी हुई है। इससे श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
पार्षद ने मांग की है कि तीनों स्थानों से तत्काल कचरा हटाकर विशेष साफ-सफाई कराई जाए तथा कचरा डंपिंग के लिए स्थायी और उचित स्थान की व्यवस्था की जाए।

स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई जारी-

मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमदान कुंजर ने बताया कि पार्षद की शिकायत के संबंध में उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा कचरा डंपिंग के लिए उचित शासकीय भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में राजस्व विभाग को पत्र भेजा गया है।
जैसे ही राजस्व विभाग द्वारा उपयुक्त शासकीय रिक्त भूमि उपलब्ध कराई जाती है, वहां स्थायी रूप से कचरा डंपिंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास कचरा डंप करने की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।
इधर, पार्षद ने स्पष्ट किया है कि यदि सात दिनों के भीतर उचित एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो वार्डवासियों, श्रद्धालुओं एवं स्कूली बच्चों के अभिभावकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

तबले की थाप से सरगुजा का बढ़ाया मान: नासिर खान को संस्कृति विभाग के पैनल में मिला ‘ए’ ग्रेड….तीन दशक की संगीत साधना को मिला सम्मान; गुलाम अली से अहमद-मोहम्मद हुसैन तक कई दिग्गज कलाकारों के साथ कर चुके हैं संगत

WhatsApp