Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर के कलाकार गोविन्द विश्वास की कला पहुंची प्रधानमंत्री तक, नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया विशेष चित्र…. गोविंद अंबिकापुर विवेकानंद स्कूल के रह चुके हैं छात्र

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

वडोदरा में प्रधानमंत्री को भेंट की गई कलाकृति, गोविन्द बोले— वर्षों की कला-साधना का मिला अविस्मरणीय सम्मान

अंबिकापुर कला के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके समकालीन चित्रकार गोविन्द विश्वास के लिए 8 सितंबर 2026 का दिन यादगार बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा आगमन के अवसर पर गोविन्द विश्वास द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया चित्र उन्हें भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कलाकृति को स्वीकार किया। इस उपलब्धि को गोविन्द विश्वास ने अपने जीवन और कला-यात्रा का महत्वपूर्ण एवं भावनात्मक पड़ाव बताया है।

Advertisement Box

वडोदरा में कला-साधना कर रहे गोविन्द विश्वास जीवीएफ फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं। वह अंबिकापुर विवेकानंद स्कूल के छात्र रह चुके हैं.सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गोविन्द का कहना है कि प्रधानमंत्री तक उनकी कलाकृति पहुंचना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, प्रयोग और कला-साधना को मिला सम्मान है।

मेरे जीवन की अमूल्य स्मृति बन गया यह क्षण’

गोविन्द विश्वास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके बनाए चित्र को स्वीकार किया जाना उनके लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। एक कलाकार के रूप में यह बेहद भावनात्मक क्षण था कि उनकी कला देश के प्रधानमंत्री तक पहुंची। उन्होंने कहा कि यह स्मृति जीवनभर उनके साथ रहेगी और भविष्य में बेहतर एवं सार्थक कलाकृतियां तैयार करने के लिए प्रेरित करेगी।

गोविन्द विश्वास अपनी विशिष्ट ‘इम्प्रिण्टो तकनीक’ के लिए जाने जाते हैं। इस तकनीक के माध्यम से वे पारदर्शिता, स्मृति, समय, प्रकृति और मानवीय अनुभवों जैसे विषयों को चित्रों में अभिव्यक्त करते हैं। वर्षों के प्रयोग और शोध के बाद उन्होंने अपनी यह विशिष्ट कलाभाषा विकसित की है।

देश की सांस्कृतिक चेतना से जुड़ी कला रचने की मिली प्रेरणा

गोविन्द विश्वास के अनुसार प्रधानमंत्री द्वारा उनकी कलाकृति स्वीकार किया जाना उनकी कला-यात्रा का ऐसा पड़ाव है, जिसने नई ऊर्जा दी है। अब वे देश की संस्कृति और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर और अधिक सार्थक कलाकृतियां तैयार करना चाहते हैं।

उन्होंने इस अवसर को संभव बनाने में सहयोग करने वाले साथियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताते हुए कहा, “मेरे लिए यह केवल एक चित्र का भेंट किया जाना नहीं, बल्कि वर्षों की कला-साधना का प्रधानमंत्री तक पहुंचना है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 सितंबर 2026 की वडोदरा यात्रा से संबंधित आधिकारिक जानकारी भारत सरकार के नागरिक सहभागिता मंच माईगव इंडिया के सोशल मीडिया माध्यम पर भी साझा की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

तबले की थाप से सरगुजा का बढ़ाया मान: नासिर खान को संस्कृति विभाग के पैनल में मिला ‘ए’ ग्रेड….तीन दशक की संगीत साधना को मिला सम्मान; गुलाम अली से अहमद-मोहम्मद हुसैन तक कई दिग्गज कलाकारों के साथ कर चुके हैं संगत

WhatsApp