Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मारपीट कर फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद शहर में निकाला जुलूस

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बौरीपारा में मारपीट और घर में घुसकर तोड़फोड़ के मामलों में कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

अंबिकापुर। शहर में मारपीट और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को शहर की सड़कों से पैदल लेकर निकली। इसके बाद उनके खिलाफ वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Advertisement Box

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार दोनों मामले बौरीपारा क्षेत्र में मारपीट और उत्पात से जुड़े हैं।

तालाब के पास बेल्ट-कड़े से की थी मारपीट

पहला मामला 7 सितंबर का है। पुलिस के अनुसार रिंग रोड स्थित बौरीपारा तालाब के पास लेखांश कान्त के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बेल्ट, कड़े और हाथ-मुक्कों से मारपीट की थी। मामले में अपराध क्रमांक 626/2026 दर्ज कर जांच की जा रही थी।

पुलिस ने प्रकरण में आरोपी रतन गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में फरार चल रहे गणेश उर्फ गोलू तथा महामाया चौक निवासी 22 वर्षीय आशुतोष गुप्ता को अब गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

घर में घुसकर पीटा, बाहर खड़ी गाड़ियों में की थी तोड़फोड़

दूसरा मामला 21 अक्टूबर 2025 का है। बौरीपारा निवासी सौरभ मिश्रा के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आरोपियों ने तोड़फोड़ की थी। इसके बाद घर में घुसकर सौरभ और उनके साथियों से मारपीट करने का आरोप है। मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 781/2025 दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार इस प्रकरण के छह मुख्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। फरार चल रहे मायापुर निवासी 27 वर्षीय गणेश कुमार उर्फ गोलू को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, विमल सिंह, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक देवेंद्र पाठक एवं नितिन सिन्हा शामिल रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

छात्रा सुसाइड केस में एनएसयूआई छात्र नेता पर एफआईआर, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप….पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी अंतरा, बाथरूम में फंदे पर मिला था शव; मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

तबले की थाप से सरगुजा का बढ़ाया मान: नासिर खान को संस्कृति विभाग के पैनल में मिला ‘ए’ ग्रेड….तीन दशक की संगीत साधना को मिला सम्मान; गुलाम अली से अहमद-मोहम्मद हुसैन तक कई दिग्गज कलाकारों के साथ कर चुके हैं संगत

WhatsApp