Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मवेशी चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का मशरूका जब्त

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर। थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 मवेशी चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 रास मवेशी, 12 हजार 300 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त बलेनो कार और पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अंकित तिवारी, निवासी चांदनी चौक घुटरापारा अम्बिकापुर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जनवरी 2026 की सुबह करीब 5 बजे खैरबार रोड नहर किनारे नीले रंग की बलेनो कार और पिकअप वाहन में सवार 6-7 लोग गाय और बछड़ों को रस्सी से बांधकर पिकअप में लोड कर रहे थे। पूछताछ करने पर संदेह होने पर प्रार्थी ने उनका पीछा किया और पुलिस को सूचना दी।

Advertisement Box

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम रनपुरखुर्द बस्ती में घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ा। पिकअप वाहन में चार मवेशी लोड पाए गए। मौके पर 7 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद सभी आरोपियों एवं वाहनों को थाना लाकर जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अकरम अंसारी, असलम खान, इरबाज खान, अमजद खान, शाहरुख अंसारी, फिदाउल अंसारी एवं अब्बु सहाब अंसारी के रूप में हुई है, जो सभी झारखंड के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुले में विचरण करने वाले मवेशियों को चारपहिया वाहनों में लोड कर चोरी करना और उन्हें गुमला (झारखंड) ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 25/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक परीक्षण अधिनियम 2004 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 जोड़ी है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा, प्रभारी साइबर सेल एएसआई अजित कुमार मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp