Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर / बिश्रामपुर अंबिकापुर बनारस मार्ग में तीर्थयात्रियों को लेकर बनारस जा रही रक्षा बस को तेज रफ्तार की ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी,टक्कर
के बाद बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा दुर्घटना ग्रस्त हो गई।हादसे में बस सवार एक महिला तीर्थयात्री की मौत की खबर है जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।घटना सोमवार देर रात दो बजे की गंगापुर के पास कीबताई गई है।पुलिस ने बताया कि रक्षा बस क्रमांक सीजी10 बीएम 8229 जो तमनार रायगढ़ से करीब चालीस लोगों को रवानारस अयोध्या जी की तीर्थयात्रा पर दर्शन हेतु लेकर जा रही थी।बस अंबिकापुर पहुंचने के बाद बनारस के लिए रवाना हुई थी।रात्रि करीब दो बजे बस जैसे ही बनारस मार्ग में गंगापुर के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित रफ्तार की ट्रक सीजी15 बीजेड 7188 के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक ड्राइव करते बस के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।हादसे में
बस में सवार एक महिला की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई जबकि आधा दर्जन तीर्थयात्रियों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दस से अधिक लोगों को मामूली चोटे आई है जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।बस में कुल चालीस लोग सवार बताए गए हैं।
के बाद बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा दुर्घटना ग्रस्त हो गई।हादसे में बस सवार एक महिला तीर्थयात्री की मौत की खबर है जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।घटना सोमवार देर रात दो बजे की गंगापुर के पास कीबताई गई है।पुलिस ने बताया कि रक्षा बस क्रमांक सीजी10 बीएम 8229 जो तमनार रायगढ़ से करीब चालीस लोगों को रवानारस अयोध्या जी की तीर्थयात्रा पर दर्शन हेतु लेकर जा रही थी।बस अंबिकापुर पहुंचने के बाद बनारस के लिए रवाना हुई थी।रात्रि करीब दो बजे बस जैसे ही बनारस मार्ग में गंगापुर के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित रफ्तार की ट्रक सीजी15 बीजेड 7188 के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक ड्राइव करते बस के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।हादसे में
बस में सवार एक महिला की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई जबकि आधा दर्जन तीर्थयात्रियों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दस से अधिक लोगों को मामूली चोटे आई है जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।बस में कुल चालीस लोग सवार बताए गए हैं।देर रात घटित घटना की सूचना पर लटोरी,जयनगर,बिश्रामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से किसी तरह बाहर निकाल लटोरी अस्पताल भेजा गंभीर रूप से घायल तीर्थयात्रियों को मेडिकल कॉलेज दाखिल कराया गया है।हादसे में मृत महिला तीर्थयात्री की शिनाख्त कोइतमा बाई 58 वर्ष के रूप में की गई है।बताया गया कि बस को ठोकर मारने के बाद उक्त ट्रक करीब बीस मीटर आगे जा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रक्षा बस के चालक सुरजीत केवट की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।घटना की सूचना पर गम्भीर रूप से घायल तीर्थयात्रियों के परिजन अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।