Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमेरा खदान में कोयला चोरों का हमला, त्रिपुरा राइफल का जवान गंभीर 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर । एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की अमेरा खुली खदान परियोजना में कोयला चोरी रोकने के दौरान त्रिपुरा राइफल के एक जवान पर चोरों ने पथराव कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ घायल जवान मो. मोइनुल हसन को साथी जवानों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार 18 मार्च की रात ड्यूटी पर तैनात जवान मोइनुल हसन ने कुछ लोगों को खदान में घुसते देखा और सीटी बजाकर उन्हें बाहर जाने की चेतावनी दी। इसी दौरान मौके पर अकेले मौजूद जवान को देख कोयला चोरों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इससे पहले कि वह स्थिति संभाल पाता, एक पत्थर उसके कनपटी में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा लखनपुर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
बताया जाता है कि अमेरा खदान में लंबे समय से संगठित तरीके से कोयला चोरी हो रही है। सुरक्षा कर्मियों की कमी का फायदा उठाकर चोर खुलेआम खदान में प्रवेश करते हैं और विरोध करने पर हमलावर हो जाते हैं।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही सूरजपुर पुलिस ने गायत्री खदान में कार्रवाई करते हुए सैकड़ों बोरी कोयला, दर्जनों बाइक और साइकिल जब्त की थी। इस दौरान चोर करीब 35 टन कोयला छोड़कर फरार हो गए थे। जब्त कोयले की कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है।
आमने-सामने कार्रवाई से बचते हैं जवान
सूत्रों के मुताबिक, खदानों में तैनात त्रिपुरा बटालियन के जवान कई बार खदानों से कोयला चोरी की वारदात स्थानीय ग्रामीणों की संलिप्तता के कारण सीधे टकराव से बचते हैं। कार्रवाई करने पर स्थानीय ग्रामीणों ,जनप्रतिनिधियों के दबाव की आशंका रहती है, जिससे जवान बैकफुट पर आ जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर कोयला चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
बताया जाता है कि इससे पहले भी चोरों द्वारा जवानों पर पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे  जवानों में आक्रोश का माहौल है।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विशेष पहल जिला पंचायत सीईओ ने आजीविका सेवा केंद्र एवं चूजा पालन इकाई का किया शुभारंभ किसानों की आय दोगुनी करने का रखा गया है लक्ष्य

WhatsApp