Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूने घरों से जेवरात चोरी कर बैंक में रखते थे गिरवी, तीन आरोपी गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
दो घरों में चोरी की वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा
बिश्रामपुर। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलईकछार में बीस दिनों पूर्व शिक्षिका के सूने घर में हुई लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में करंजी चौकी क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर में करीब डेढ़ माह पूर्व हुई एक और चोरी की वारदात का भी पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण जेवरात और नगदी रखने वाली पेटी प्रार्थी का पासबुक नगदी रकम बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया शिक्षिका निकिता गुप्ता (26), निवासी केनापारा, ने 9 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 फरवरी को घर में ताला लगाकर बाहर गई थी। 1 मार्च को लौटने पर दरवाजा खुला मिला और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। चोरी गए सामान की कीमत करीब 98 हजार रुपये आंकी गई थी।
मामले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्ध—उमंग गुप्ता (24), बृजलाल सिंह उर्फ रोहित उर्फ छिछी (19) और हेमंत देवांगन उर्फ शिवम (20), सभी निवासी केनापारा—को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
आरोपियों ने बताया कि 28 फरवरी की शाम घर के पीछे से प्रवेश कर अलमारी में रखे जेवरात पार किए थे। पुलिस ने उनके पास से दुल्हन पायल, चांदी के आभूषण, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी समेत अन्य सामान बरामद किया है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने 5 फरवरी की रात करंजी चौकी क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर निवासी कृषक नरेश रैकवार उर्फ दीपक के घर में चोरी कर 40 हजार रुपये नगद और करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात पार किए थे।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में जयनगर टीआई रूपेश कुंतल एक्का, करंजी चौकी प्रभारी संतोष सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चोरी के बाद बैंक में रखते थे गिरवी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी शातिर और नशे के आदी हैं। चोरी के जेवरात को सीधे बेचने के बजाय पुलिस से बचने के लिए वे अंबिकापुर स्थित मन्नापुरम गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रखकर नकदी हासिल करते थे और ऐश करते थे। पुलिस ने संबंधित बैंक को पत्र भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिना पर्याप्त दस्तावेज जांच के लोन मिलने से ऐसे मामलों में चोरी के जेवर खपाना आसान हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विशेष पहल जिला पंचायत सीईओ ने आजीविका सेवा केंद्र एवं चूजा पालन इकाई का किया शुभारंभ किसानों की आय दोगुनी करने का रखा गया है लक्ष्य

WhatsApp