Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लुण्ड्रा विधायक ने अम्बिकापुर विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच 12 खेल विधाओं में चार वर्गों के खिलाड़ी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर /  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सरगुजा ओलंपिक की शुरुआत हो चुकी है। आज अम्बिकापुर के हॉकी स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का विधिवत शुभारंभ लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक पूरे संभाग में खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में एथलेटिक्स सहित लगभग 12 खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें टीम गेम्स भी प्रमुख रूप से शामिल हैं। वर्तमान में प्रतियोगिताएं विकासखंड स्तर पर आयोजित की जा रही हैं, जिसके बाद जिला स्तर और फिर संभाग स्तर पर मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर चयनित विजेता खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में यह आयोजन प्रारंभ किया गया है, ताकि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच मिल सके।

Advertisement Box

विधायक श्री मिंज ने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं को न केवल शारीरिक विकास का अवसर मिलता है, बल्कि भविष्य में रोजगार और पहचान के नए रास्ते भी खुलते हैं। उन्होंने इस पहल को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अम्बिकापुर जनपद पंचायत सभापति श्री विजय व्यापारी, जनपद पंचायत अम्बिकापुर उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, जनपद सदस्य श्री अतिश पांडे, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता मानिकपुरी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहायक संचालक श्री राम कुमार सिंह, जनपद पंचायत सीईओ श्री राजेश सिंह सेंगर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp