Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोकनृत्य महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति की अनुपम छटा, विजेता दल करेंगे राज्य स्तर पर प्रदर्शन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
मांदर की थाप, करमा की रंगत: जिला स्तरीय महोत्सव में ओकरा, धनजी व करचा के दल पुरस्कृत
जनजातीय संस्कृति का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी: सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा

बलरामपुर / जिला मुख्यालय बलरामपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बलरामपुर, रामचंद्रपुर, वाड्रफनगर, राजपुर, शंकरगढ़ और कुसमी विकासखंडों से आए नर्तक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। विधायक ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती पैकरा ने कहा कि करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। यह पर्व प्रकृति के प्रति गहरी आस्था और सम्मान का प्रतीक है तथा हमें प्रकृति संरक्षण, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के मूल्यों से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की वास्तविक पहचान यहाँ की जनजातीय संस्कृति, लोकपर्वों और लोककलाओं में निहित है, जिसे जनजातीय समाज ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। इस सांस्कृतिक पूंजी का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विधायक ने कहा कि आधुनिकता और विकास के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। युवा पीढ़ी अपनी भाषा, लोकगीतों, लोकनृत्यों और रीति-रिवाजों से जुड़ी रहे, तभी यह विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँच सकेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को पूर्वजों के ज्ञान और परंपराओं से परिचित कराने का सशक्त माध्यम हैं।
प्रतियोगिता में राजपुर विकासखंड के ग्राम ओकरा की आशामनी कुजूर के नेतृत्व वाले दल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 50 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। कुसमी विकासखंड के ग्राम धनजी की विनीता कुजूर का दल 25 हजार रुपये के पुरस्कार के साथ द्वितीय रहा। कुसमी के ही ग्राम करचा के अखिलेश कुजूर के दल ने 15 हजार रुपये के पुरस्कार के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता दलों को राज्य स्तर पर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता पैकरा, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, श्री कृष्णा गुप्ता, श्री भानु प्रकाश दीक्षित, श्री विजय सिंह, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री समीक्षा जायसवाल सहित समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, खलीबा में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति से सैकड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी राहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील निर्णय से किसानों को मिली बड़ी सौगात, अब धान बेचने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी दूरी की दौड़

WhatsApp