Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर इंटरसिटी की मांग को रेलवे का झटका, अंबिकापुर स्टेशन में ट्रेन खड़ी करने तक की जगह नहीं

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

तीन ट्रेनों के रैक रात में खड़े रहने से नई ट्रेन चलाने में असमर्थता, नागपुर ट्रेन का विस्तार भी अटका; दोहरीकरण के बाद ही जगेगी उम्मीद

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के लोगों को अंबिकापुर से राजधानी रायपुर तक सीधी इंटरसिटी ट्रेन मिलने की उम्मीदों को फिलहाल झटका लगा है। लंबे समय से उठ रही इस मांग पर रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान में अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइन उपलब्ध नहीं होने के कारण नई ट्रेन का परिचालन संभव नहीं है। इतना ही नहीं, शहडोल से नागपुर तक चलने वाली ट्रेन को अंबिकापुर तक विस्तारित करने की मांग पर भी रेलवे ने असमर्थता जताई है।

Advertisement Box

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मुकेश तिवारी द्वारा रेलवे की बैठकों में लगातार अंबिकापुर से नई ट्रेनों के संचालन और रेल सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा उठाया जाता रहा है। इसी संबंध में रेलवे प्रशासन ने लिखित जवाब देते हुए परिचालन संबंधी बाधाओं की जानकारी दी है।

रेलवे के अनुसार, अंबिकापुर स्टेशन पर वर्तमान में रात के समय तीन ट्रेनों के रैक खड़े रहते हैं। इनमें जबलपुर-अंबिकापुर-जबलपुर, हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर और शहडोल-अंबिकापुर ट्रेन शामिल हैं। इन ट्रेनों को सुबह रवाना किया जाता है, इसलिए इनके रैक रात में स्टेशन पर खड़े रखने पड़ते हैं। अतिरिक्त रेल लाइन नहीं होने के कारण नई ट्रेन के रैक रखने की जगह उपलब्ध नहीं है। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने का नीतिगत निर्णय रेलवे बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आता है।

नागपुर ट्रेन विस्तार पर भी लगा ब्रेक

शहडोल से नागपुर के बीच चलने वाली ट्रेन को अंबिकापुर तक विस्तारित करने की मांग भी फिलहाल पूरी होती नजर नहीं आ रही है। रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन मध्य रेलवे के अंतर्गत संचालित होती है। ट्रेन रात करीब 10 बजे शहडोल पहुंचती है और सुबह 5 बजे रवाना होती है। ऐसे में अंबिकापुर तक विस्तार करने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा अंबिकापुर स्टेशन पर रेल लाइन की कमी भी बड़ी बाधा है।

दोहरीकरण के बाद बढ़ सकती हैं सुविधाएं

रेलवे ने बताया है कि सूरजपुर रोड से बैकुंठपुर तक लगभग 40 किलोमीटर रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, बोरीडांड से बैकुंठपुर तक दोहरीकरण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सूरजपुर रोड से अंबिकापुर तक दोहरीकरण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को भी रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है और निविदा आमंत्रित की गई है। दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन की बाधाएं कम होने और नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद है।

स्टेशन के उन्नयन को मिली मंजूरी

नई ट्रेनों के संचालन पर भले ही फिलहाल विराम लगा हो, लेकिन अंबिकापुर रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं में विस्तार की तैयारी है। रेलवे ने स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने, पैदल ऊपरी पुल और लिफ्ट की सुविधा विकसित करने तथा स्टेशन के उन्नयन संबंधी कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही इन कार्यों को शुरू किए जाने की बात कही गई है।

फिलहाल सरगुजा के यात्रियों को रायपुर के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य पर टिकी हैं, क्योंकि इसी के पूरा होने के बाद नई ट्रेनों के परिचालन की राह आसान होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp