Written by
Bureau Report
पिता से चुगली करने की बात पर था नाराज, विवाद के बाद वृद्ध पर किया जानलेवा हमला
बिश्रामपुर। शराब के नशे में अपने बड़े पिता की लाठी-डंडे और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई करने के मामले में बिश्रामपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरटीआई कॉलोनी निवासी अमित देवांगन (31 वर्ष), पिता श्यामलाल, 6 नवंबर की सुबह शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान उसका अपने बड़े पिता प्रेमलाल देवांगन (70 वर्ष), पिता गोपाल देवांगन से विवाद हो गया। आरोपी को शक था कि प्रेमलाल उसकी हरकतों की शिकायत उसके पिता से करते थे,
जिसके कारण पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था।
जिसके कारण पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था।इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने बड़े पिता पर चुगली करने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रेमलाल की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई।
घटना की रिपोर्ट पर बिश्रामपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी अमित देवांगन को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया।










