Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हाथी के हमले से फिर एक ग्रामीण की मौत, पखवाड़े भर में छह लोगों की गई जान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
कबरा कान वाले हाथी का आतंक बरकरार, आठ माह में 16 लोगों को उतारा मौत के घाट; कंदरई में वृद्ध की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत
विश्रामपुर। सूरजपुर जिले में कबरा कान वाले हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दीपावली की रात और उससे एक दिन पूर्व दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने वाले इस हाथी ने सोमवार देर रात एक और ग्रामीण की जान ले ली। हाथी के लगातार हमलों से पखवाड़े भर में छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पिछले आठ माह के दौरान यह हाथी 16 ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुका है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को उक्त हाथी एसईसीएल प्रभावित ग्राम कुमदा-करमपुर पहुंच गया था। हाथी की मौजूदगी से पूरे दिन क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। वन विभाग का अमला लगातार उसकी निगरानी में जुटा रहा। शाम ढलते ही हाथी नर्सरी से निकलकर अंबिकापुर-अनूपपुर रेलवे ट्रैक पार करते हुए केनापारा, तेलईकछार के रास्ते पेंडरखी बीट पहुंच गया। यहां देर रात करीब एक बजे ग्राम कंदरई बाजार के समीप हाथी ने 66 वर्षीय वृद्ध बिशन राम पिता गुठाल राम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मंगलवार सुबह ग्रामीणों को मिली, जिसके बाद गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग का अमला और जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद कंदरई सहित आसपास के दर्जनों गांवों में शोक और दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हाथी महंगई जंगल में डेरा जमाए हुए है।
आठ माह में 16 लोगों की ले चुका है जान
जिले में आतंक का पर्याय बन चुके कबरा कान वाले हाथी के लगातार हमलों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पखवाड़े भर के भीतर छह ग्रामीणों की मौत के बाद अब तक इस हाथी के हमले में आठ माह के दौरान 16 लोगों की जान जा चुकी है। हाथी के आक्रामक व्यवहार को देखते हुए उसे ट्रेंकुलाइज कर कॉलर आईडी पहनाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई है।
एसडीओ फॉरेस्ट सूरजपुर संतोष पाण्डेय ने बताया कि वन विभाग लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। डीएफओ सहित पूरा वन अमला उसकी निगरानी में जुटा है। हाथी के आक्रामक रुख को देखते हुए उसके लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
धान की रखवाली के बीच बढ़ा हाथी का खतरा
वर्तमान में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। किसान कटाई के बाद धान की मिसाई के लिए उसे खलिहानों में पहुंचा रहे हैं। फसल की रखवाली के लिए कई किसान रात में खलिहानों में ही सोते हैं। ऐसे में हाथी की मौजूदगी ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। पिछले दस दिनों के भीतर अखोरा में दो लोगों की मौत, सोनगरा और सोनपुर की घटनाओं के बाद सोमवार देर रात कंदरई में हुई मौत ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। लगातार हो रही जनहानि से क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीण हाथी के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp