Written by
Bureau Report
कबरा हाथी की आवाजाही से ग्रामीणों के साथ रेल और कालरी कर्मियों में भी दहशत,
रातभर में 50 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंच रहा हाथी
बिश्रामपुर। सूरजपुर जिले में हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। सोमवार को कबरा हाथी के रेलवे ट्रैक से लगे कुमदा-करमपुर नर्सरी तक पहुंचने की सूचना वन अमले से मिलने के बाद रेल प्रशासन ने अंबिकापुर-अनूपपुर रेलखंड पर चलने वाली यात्री एवं मालगाड़ियों को एलिफैंट मूवमेंट कॉशन ऑर्डर के तहत कम रफ्तार से चलाया, ताकि ट्रैक पार करने के दौरान हाथियों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।बता दें कि वर्तमान में जिले में कबरा हाथी के आक्रामक हो जाने से दहशत का माहौल है। पखवाड़ेभर के भीतर कबरा हाथी आधा दर्जन ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुका है, जबकि गत अप्रैल माह से अब तक हाथियों के हमले में मृतकों
का आंकड़ा दर्जन पार कर चुका है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना पर वन अमले द्वारा मुनादी कराए जाने के बावजूद ग्रामीण हाथियों को देखने के लिए घरों से बाहर निकल जाते हैं। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ हाथियों के पीछे चलती है। उन पर पत्थर बरसाने और सामने जाकर आवाज निकालने जैसी हरकतों से हाथी और आक्रामक हो रहे हैं तथा ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं।
का आंकड़ा दर्जन पार कर चुका है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना पर वन अमले द्वारा मुनादी कराए जाने के बावजूद ग्रामीण हाथियों को देखने के लिए घरों से बाहर निकल जाते हैं। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ हाथियों के पीछे चलती है। उन पर पत्थर बरसाने और सामने जाकर आवाज निकालने जैसी हरकतों से हाथी और आक्रामक हो रहे हैं तथा ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं।रातभर में 50 किलोमीटर का सफर तय कर रहा हाथी
कल्याणपुर, अखोरा और सोनगरा होते हुए कबरा हाथी कुमदा-गांगीकोट पहुंचा। शाम ढलते ही रात में अंबिकापुर-अनूपपुर रेलवे ट्रैक को तेलईकछार के पास पार कर कंदरई पहुंच गया। यहां एक ग्रामीण को मौत के घाट उतारने के बाद हाथी महंगई होते हुए प्रेमनगर पहुंच गया। इस तरह हाथी रातभर में करीब 50 किलोमीटर का सफर तय कर रहा है।
हाथी की तलाश में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पूरी रात उसके पैरों के निशान तलाशते हुए पीछे-पीछे कंदरई पहुंचे, लेकिन
वन अमले के पहुंचने से पहले ही हाथी एक ग्रामीण को अपनी चपेट में ले चुका था। वन विभाग अब आक्रामक हाथी को ट्रैंकुलाइज कर कॉलर आईडी पहनाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाने की बात कह रहा है। फिलहाल हाथी के प्रेमनगर क्षेत्र में मौजूद होने के कारण वन अमला प्रेमनगर सहित आसपास के गांवों में लोगों को अलर्ट कर रहा है। ग्रामीणों से हाथी के नजदीक नहीं जाने और रात में घरों से बाहर निकलने से परहेज करने की अपील की जा रही है। डीएफओ सहित पूरा वन अमला हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, लेकिन हाथी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर वन अमले को छका रहा है।
वन अमले के पहुंचने से पहले ही हाथी एक ग्रामीण को अपनी चपेट में ले चुका था। वन विभाग अब आक्रामक हाथी को ट्रैंकुलाइज कर कॉलर आईडी पहनाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाने की बात कह रहा है। फिलहाल हाथी के प्रेमनगर क्षेत्र में मौजूद होने के कारण वन अमला प्रेमनगर सहित आसपास के गांवों में लोगों को अलर्ट कर रहा है। ग्रामीणों से हाथी के नजदीक नहीं जाने और रात में घरों से बाहर निकलने से परहेज करने की अपील की जा रही है। डीएफओ सहित पूरा वन अमला हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, लेकिन हाथी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर वन अमले को छका रहा है।ग्रामीणों के साथ रेल और कालरी कर्मियों में भी दहशत
हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। फसलों की रखवाली के लिए रात में खलिहान और घरों के आंगन में सोने वाले ग्रामीणों को हाथियों के हमले का डर सता रहा है। वहीं रेलवे में रात के समय ट्रैक पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारी और एसईसीएल के रात्रि पाली में ड्यूटी करने वाले कर्मी भी हाथियों के खौफ के बीच काम करने को मजबूर हैं। ड्यूटी के लिए रात में घर से निकलने वाले कर्मचारियों को अपनी जान-माल की चिंता सता रही है। वहीं उनके परिजन भी अनहोनी की आशंका से खासे चिंतित हैं। हाथियों की लगातार बदलती लोकेशन और आक्रामक व्यवहार ने अब ग्रामीणों के साथ रेल एवं कालरी कर्मियों की चिंता भी बढ़ा दी है।









