Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिहान योजना से दरिमा की संध्या ने लिखी स्वावलंबन की नई इबारत स्व सहायता समूह से जुड़कर अब बन गई हैं ’लखपति दीदी’

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर /   महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के संकल्प के साथ संचालित ‘बिहान’ (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) ग्रामीण अंचल की महिलाओं में आत्मविश्वास और आर्थिक समृद्धि का नया सवेरा लेकर आ रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत दरिमा की रहने वाली श्रीमती संध्या यादव आज इसी सशक्तिकरण की एक जीती-जागती मिसाल बन चुकी हैं। कभी घर की चारदीवारी और आर्थिक तंगहाली के बीच संघर्ष करने वाली संध्या आज न केवल खुद स्वावलंबी हैं, बल्कि समाज में उनकी एक नई पहचान बनी है।

लोन और मेहनत से बनी पहचान
श्रीमती संध्या बताती हैं कि उन्होंने समूह से जुड़कर ’बिहान’ योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का ऋण लिया और उसमें अपनी ओर से 2 लाख रुपये की व्यक्तिगत पूंजी लगाकर अपना व्यवसाय शुरू किया। मेहनत और लगन का परिणाम यह रहा कि आज उनकी मासिक बिक्री 50,000 रुपये तक पहुँच गई है, जिससे उन्हें हर महीने 12,000 रुपये की शुद्ध आमदनी हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बहुत दिक्कत होती थी, लेकिन बिहान योजना ने हमें आर्थिक स्वावलंबन का रास्ता दिखाया। आज उनकी लखपति दीदी के रूप में अपनी एक अलग पहचान है।

Advertisement Box

परिवार का संबल और भविष्य के सपने
श्रीमती संध्या अपनी इस सफलता के पीछे अपने पति और परिवार के अटूट सहयोग को मानती हैं। उनके पति खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं, जिन्होंने कदम-कदम पर संध्या को प्रोत्साहित किया। संध्या के परिवार में उनके दो बच्चे और सास-ससुर हैं, जिनकी बेहतर परवरिश और देखभाल अब वे गर्व के साथ कर पा रही हैं।

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजनाओं ने उन्हें समाज में एक नई पहचान दी है। वे अब अपने व्यवसाय को और बढ़ाना चाहती हैं और भविष्य में अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने का सपना देखती हैं।

संध्या यादव की यह कहानी प्रमाणित करती है कि ’बिहान’ योजना केवल ऋण देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के सपनों को पंख देने और उन्हें ’लखपति दीदी’ बनाने का सशक्त माध्यम है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य  विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न शासकीय चिकित्सक कार्यालयीन समय में चिकित्सालय में उपस्थित रहें, मरीजों को समस्या ना हो, शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई होगी- कलेक्टर श्री वसंत

WhatsApp